विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, उपचुनाव रिहर्सल है 2019 में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने की

योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतना है.

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, उपचुनाव रिहर्सल है 2019 में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने की
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (फाइल फोटो)
  • उपचुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का रिहर्सल है
  • 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये भी तैयारी करनी है
  • प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये जीतनी है
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए होने वाला उपचुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का रिहर्सल है.

BJP-JDU गठबंधन के लिए पहली 'अग्निपरीक्षा' साबित होगा बिहार उपचुनाव

योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतना है. पिपराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा,‘‘ उपचुनाव 2019 के संसदीय चुनाव का रिहर्सल है. आपको इस उपचुनाव के लिये तो काम करना ही है, साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये भी तैयारी करनी है और प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये जीतनी है.'

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही है गुजरात वाली बड़ी गलती? क्या है इस बात का डर

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन योगी ने आज पीपीगंज और सहजनवा में जनसभायें की तथा जनता से उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा,‘‘ हम किसी विशेष जाति, धर्म, परिवार या इलाके के आधार पर विकास का काम नहीं कर रहे है. हम समाज के हर वर्ग के लिये काम कर रहे है. पूरे राज्य में प्रगति हो रही है और गोरखपुर में भी प्रगति हो रही है इसलिये जनता विकास के नाम पर भाजपा प्रत्याशी को वोट दे.’’

VIDEO: सिंधिया ने कहा, उपचुनाव सेमीफाइनल नहीं, फाइनल है
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bypolls, Yogi Adityanath, Gorakhpur, 2019 Lok Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com