विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थ-डे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Bulandshahar Birthday Party Murder: बुलंदशहर जिले के खुर्जा में स्थिति जिम में बर्थ-डे पार्टी के दौरान जीतू ने .32 के पिस्टल से युवकों पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. मृतकों में पूर्व भाजपा सभासद के परिवार के तीन सदस्यों शामिल थे.

बर्थ-डे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थ-डे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
एनकाउंटर में ढेर हुए जीतू के शव को लेकर आई पुलिस.

Bulandshahar Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन युवकों की हत्या करने वाला आरोपी जीतू सैनी यूपी पुलिस (UP Police) के एनकाउंटर में ढेर हो गया है. आरोपी की गोलीबारी में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि आरोपी ने अपने बर्थ-डे के दौरान जिम में तीन युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था.

आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ खुर्जा के ढाकर रोड पर हुई थी. उसके शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

Add image caption here

तीनों युवकों की गोली मारकर की थी हत्या

25 अप्रैल को ट्रिपल मर्डर से मच गई थी सनसनी

दरअसल, बुलंदशहर के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात जिम में जीतू सैनी के बर्थडे पार्टी चल रही थी. पार्टी में पूर्व भाजपा सभासद के परिवार के तीन सदस्य मनीष, आकाश और अमरदीप भी शामिल थे. इसके अलावा जीतू के भी दोस्त थे. जन्मदिन मनाने के बीच दोस्तों में चेहरे पर केक लगाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दहशत में आ गए थे लोग

इस दौरान जीतू ने अपनी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं. इसमें मनीष, आकाश और अमरदीप की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया. जिम में गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई गोलियां चलने से लोग दहशत में आ गए थे.

हत्या के बाद से आरोपी जीतू पुलिस से इधर-उधर छिप रहा था. उधर, पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिल गई. फिर टीम के साथ जीतू की घेराबंदी की. पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख जीतू ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जवाबी फायरिंग में जीतू के गोली लग गई और वह एनकाउंटर में ढेर हो गया.

ये भी पढ़ें- मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के इन जिलों को बड़ा फायदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com