सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को चिट्ठी लिखी है. इस बार की चिट्ठी में उन्होंने युवाओं को खास तौर पर संदेश दिया है. सीएम ने कहा है कि युवा नकारात्मकता से दूर रहें. सीएम ने लिखा कि युवा दीपक के प्रकाश की तरह सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ें और नकारात्मकता से दूर रहें. उन्होंने अपने 49वीं चिट्ठी में भगवान राम के भाई भरत का जिक्र करते हुए सत्ता का अर्थ भी समझाया है.
सत्ता का अर्थ भी समझाया
सीएम ने अपनी चिट्ठी में सत्ता का जिक्र करते हुए उसका अर्थ भी समझाया है. उन्होंने लिखा है कि दीपोत्सव से हमारा सनातक संबंध केवल परंपराओं से नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से भी जुड़ा है. उन्होंने कहा कि 14 वर्षों तक भरत ने राजसुख का त्याग कर प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर प्रतिष्ठत रखा. उन्होंने कहा कि भरत के त्याग और समर्पण से हमें सीख मिलती है कि सत्ता वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, दायित्व है.
युवाओं को भी साधा
पिछले दिनों युवाओं के आंदोलन और प्रदर्शन का अपरोक्ष जिक्र करते हुए सीएम ने युवाओं को भी संदेश दिया है. उन्होंने लिखा़ कि युवा दीपक के प्रकाश की तरह सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ें, नकारात्मकता से दूर रहें. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. चुनाव से पहले युवाओं का जिक्र कर सीएम योगी ने चुनावी दांव चला है.
दीपोत्सव के साक्षी बने
सीएम ने लोगों से अपील की है कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि प्रदेशवासी परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पधारें और प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में भव्य दीपोत्सव की दिव्य छटा के साक्षी बनें. उन्होंने लिखा कि सनातन चेतना के पुनर्जागरण और सांस्कृतिक गौरव का महापर्व है दीपोत्सव. भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़े पावन पर्व पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि मां सरयू के तट पर सजी दीपमाला और राम की पैड़ी पर लाखों दीपों की जगमग से अयोध्या में आकाशगंगा उतरने जैसा दृश्य होगा.
दीपोत्सव पर रोजगार और निवेश का जिक्र
सीएम ने कहा कि दीपोत्सव से कुम्हारों, फूल विक्रेताओं और होटल व्यवसायियों सहित स्थानीय व्यापारियों के लिए रोजगार और आय के अवसर बढ़ते हैं. सीएम लिखा है कि जहां प्रकाश है, वहां सुरक्षा का वास है. सीएम ने कहा कि जहां सुरक्षा है, वहां निवेश के अवसर हैं और जहां निवेश है, वहां विकास है. सीएम ने लिखा है कि जहां विकास है, वहीं रोजगार और सुख-समृद्धि भी है.
वंचित परिवारों के लिए अपील
सीएम ने लोगों से अपने सामर्थ्य के अनुसार वंचित परिवारों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को दीये, मिठाइयां और नए वस्त्र भेंट कर उनके जीवन में भी खुशियां लाएं. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि वंचित परिवारों की दीपावली रोशन करना ही दीपोत्सव की सच्ची भावना होगी. सीएम प्रदेश वासियों से अपील की है स्थानीय कारीगरों के दीप और उत्पाद खरीदकर उनके परिश्रम को प्रोत्साहन दें.
यह भी पढ़ें | यूपी के युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 75 जिलों में शुरू होगी सरदार पटेल योजना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं