- बीएसपी चीफ मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद से जिम्मेदारी ले ली
- मायावती ने कहा कि आकाश अभी पूरी तरह मेच्योर नहीं हो पाए हैं
- यूपी की पूर्व सीएम ने कहा कि अभी आकाश को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी
बीएसपी चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है. मायावती ने आज एक बड़ी बैठक में कहा कि आकाश आनंद अभी परिपक्व नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीएसपी नेता को और परिपक्व होने की जरूरत है. मायवती ने कहा कि जबतक आकाश आनंद और अधिक परिपक्व नहीं हो जाते उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.
मायावती ने क्या कहा
मायावती ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक आकाश परिपक्व नहीं होते, तब तक उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. आज की अहम बैठक में भी आकाश आनंद को नहीं बुलाया गया. गौरतलब है कि लगातार तीसरी बार लगे इस सियासी झटके के बाद BSP में आकाश आनंद की भूमिका और उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

आकाश आनंद का एक्स प्रोफाइल
बीएसपी ने अभी आकाश आनंद को केवल पार्टी में कार्य करने की अनुमति दी है. इस बीच आकाश आनंद ने अपना एक्स प्रोफाइल भी बदल लिया है. आकाश ने अपने प्रोफाइल में खुद को पार्टी वर्कर और बाबा साहेब के सपनों का युवा समर्थक.
बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक थे आकाश
गौरतलब है कि आकाश आनंद इससे पहले बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद थे. 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद में आयोजित जनसभा में पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद किया था. उन्होंने बीजेपी की प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए. आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘अंकल' कहकर संबोधित किया था. उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 30 वर्ष है, जबकि अखिलेश यादव करीब 50 वर्ष के हैं. ऐसे में उन्हें ‘अंकल' कहकर संबोधित करने में कोई अनादर नहीं है.
बता दें कि आकाश आनंद लंबे समय बाद चुनावी मंच पर सक्रिय नजर आए थे. 2024 में उनके एक बयान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मायावती ने उन्हें कुछ समय के लिए पार्टी की जिम्मेदारियों से हटा दिया था. बाद में उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं