विज्ञापन

2024 में हारे, 2027 में सफाया होगा... रथयात्रा पर अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- CEC खुद दे दें इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने दावा किया कि 2024 हारने वालों का 2027 में सफाया हो जाएगा.

2024 में हारे, 2027 में सफाया होगा... रथयात्रा पर अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- CEC खुद दे दें इस्तीफा
अखिलेश की रथयात्रा रायबरेली पहुंची.
IANS
रायबरेली:

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन राज्य में चुनावी पारा चढ़ने लगा है. अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव खास तौर पर डिजाइन किए गए 'पीडीए रथ' पर सवार रथ यात्रा निकाल रहे हैं. इस रथ यात्रा पर अखिलेश ने कहा कि जब से रथयात्रा निकली है, लाखों लोगों ने स्वागत किया है. ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि जनता बीजेपी को हटाने का काम करेगी.

अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर से ध्वस्त करने वाले अपने विरोधियों पर गैर कानूनी बुलडोजर चला रहे हैं. हमारे स्वागत में आए बुलडोजर ये संदेश देने के लिए आए थे कि उससे अच्छा काम भी हो सकता है. 

उन्होंने कहा कि ए से अल्पसंख्यक में मुसलमान, सिख, पारसी, बौद्ध शामिल हैं. बीजेपी घबराई हुई है. इनके पास जवाब नहीं होता तो प्रशासन को आगे करके अन्याय कराते हैं, लेकिन जनता के सामने इनका अन्याय टिक नहीं सकता.

CEC को खुद इस्तीफा दे देना चाहिएः अखिलेश

चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, 2024 में हारने वालों का 2027 में सफाया होगा. चुनाव आयोग के जिन लोगों ने गड़बड़ी की है वो खुद इस्तीफा दे दें. इतना बड़ा आरोप लगने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए. इन्होंने चुनाव नोच लिया है. हमने सबसे पहले 2022 में चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा किया था, आज भी उठा रहे हैं.

राम मंदिर के मुद्दे पर क्या बोले?

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि चढ़ावा चोरी करने वाले से खराब कोई नहीं. मंदिर के सामने भिखारी भी चोरी नहीं करता लेकिन बीजेपी ने वहां भी चोरी की. पहले CCTV में कम चोरी दिखी, अब ज्यादा दिख रही है। STF स्वजातीय टास्क फोर्स है. बीजेपी के पाप का घड़ा भर गया है.

रथ यात्रा क्यों शुरू की?

अखिलेश की रथयात्रा रायबरेली पहुंची. उन्होंने कहा कि रायबरेली में हुए अन्याय के खिलाफ सम्मान दिखाने और उनके साथ खड़े रहने के लिए यात्रा शुरू की है. हमारे रथ को 20 करोड़ का बताने वालों को 4 करोड़ के डिस्काउंट पर रथ बेचने को तैयार हैं. कौन बीजेपी नेता रथ खरीदेगा? अजय सेठ को हटाना हमारा लक्ष्य है. रायबरेली का चुनाव लोधी बनाम योगी हो गया है.

ये वीडियो भी देखेंः राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA यात्रा, मायने समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav Attacks BJP, UP Chunav, UP Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com