- MLA विधायक ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
- विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
- साधना सिंह के बचाव में आए MLA सुरेंद्र सिंह
बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा (BJP) की विधायक साधना सिंह (Sadhna Singh) के बचाव में भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) उतरे हैं. यूपी के बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए साधना के बयान को सही करार दिया. उन्होंने कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'जून 1995 में हुए राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं.' इसके साथ ही सिंह ने कहा कि 'वह हिटलर स्वभाव की हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित एक्ट का डंक मारती रही हैं.'
उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा, हम लोग लड़ाई लड़ेंगे. बता दें, मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती का जिक्र करते हुए कहा था, 'हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती है और ना ही पुरुष. इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता. जिस महिला का इतना बड़ा चीर हरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया. ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं.'
BJP विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान, बसपा का पलटवार
इसके साथ ही उन्होंने कहा था, 'वह महिला नारी जाति पर कलंक है. जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है उसकी किस श्रेणी में गिनती करना है.'
अब बसपा से भी उठी आवाज, कहा- दलित, मुस्लिम और महिलाएं, मायावती जी को PM पद पर देखना चाहते हैं
हालांकि, मामला तूल पकड़ते देख साधना ने माफी मांग ली थी. सपा और बसपा के साथ-साथ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की थी. बसपा ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
(इनपुट- भाषा)
SP-BSP गठबंधन पर नितिन गडकरी का निशाना: BJP मजबूत नहीं तो बुआ के पास भतीजा क्यों गया
VIDEO- बीजेपी विधायक ने बयान पर जताया खेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं