विज्ञापन

बीजेपी ने यूपी में इन अनुभवी चेहरों को सौंपी 403 विधानसभा सीटों की कमान, प्रभारियों की पूरी लिस्ट देखें

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. गोरखपुर सदर सीट से विवेकानंद वर्मा, अमरोहा सीट से सुरेश सैनी, गाजियाबाद सीट से मीनाक्षी, मोदीनगर सीट से गोविंद चौधरी को प्रभारी बनाया गया है.

बीजेपी ने यूपी में इन अनुभवी चेहरों को सौंपी 403 विधानसभा सीटों की कमान, प्रभारियों की पूरी लिस्ट देखें
यूपी में 403 सीटों पर बीजेपी प्रभारियों की नियुक्ति.
फाइल फोटो
  • बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सभी 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं
  • प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधानसभा प्रभारियों के नामों का ऐलान किया
  • गोरखपुर सदर से विवेकानंद वर्मा, अमरोहा से सुरेश सैनी, गाजियाबाद से मीनाक्षी, मोदीनगर से गोविंद प्रभारी बने
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने सभी 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी विधानसभा प्रभारियों के नामों का ऐलान किया. ये सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से समन्वय कर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे. गोरखपुर सदर सीट से विवेकानंद वर्मा, अमरोहा सीट से सुरेश सैनी, गाजियाबाद सीट से मीनाक्षी, मोदीनगर सीट से गोविंद चौधरी को प्रभारी बनाया गया है.  लिस्ट जारी होते ही यूपी सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बीजेपी, गोरखपुर क्षेत्र के सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन प्रभारियों को आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बने सुरेश सैनी

 सुरेश सैनी को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. वह मुरादाबाद की बिलारी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. सुरेश सैनी 2012 में मुरादाबाद देहात और 2016 के उपचुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में बिलारी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि वे तीनों चुनाव सपा प्रत्याशी से हार गए थे.मीनाक्षी भराला को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी बनाई गई हैं. 

भाषा के मुताबिक, आजमगढ़ जिले की 344 गोपालपुर के लिए ऋषिकान्त राय, 345 सगड़ी के लिए सबल सिंह पालीवाल, 346 मुबारकपुर के लिए रमाकान्त मिश्रा, 347 आजमगढ़ सदर के लिए हनुमन्त प्रसाद सिंह और 352 मेंहनगर (सु.) के लिए आदित्य राय प्रभारी बनाए गए हैं. कुशीनगर जिले में 329 खड्डा के लिए धरनीधर राम त्रिपाठी, 330 पडरौना के लिए मारकण्डेय शाही, 331 तमकुहीराज के लिए अजय उपाध्याय, 332 फाजिलनगर के लिए संजय राव, 333 कुशीनगर के लिए कुंज बिहारी सिंह, 334 हाटा के लिए मारकण्डेय तिवारी और 335 रामकोला (सु०) के लिए बलराम उपाध्याय को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

कैम्पियरगंज के प्रभारी बने राजेन्द्र निषाद

गोरखपुर जिला की 320 कैम्पियरगंज के लिए राजेन्द्र निषाद, 321 पिपराईच के लिए प्रमोद शाही, 324 सहजनवां के लिए जगदम्बा श्रीवास्तव, 325 खजनी (सु०) के लिए आनंद कुमार त्रिपाठी, 326 चौरीचौरा के लिए संतोष दत्त राय, 327 बांसगांव (सु.) के लिए रमेश सिंह और 328 चिल्लूपार के लिए संतोष राय प्रभारी बनाए गए हैं. गोरखपुर महानगर में 322 गोरखपुर सदर के लिए विवेकानन्द वर्मा और 323 गोरखपुर ग्रामीण के लिए उमाशंकर साहनी को जिम्मेदारी दी गई है.

देवरिया जिले में 336 रुद्रपुर के लिए गुलाब ध्वज (मन्थ्य) सिंह, 337 देवरिया के लिए संजय सिंह, 338 पथरदेवा के लिए हेमन्त पाठक, 339 रामपुर कारखाना के लिए राधेश्याम सिंह, 340 भाटपार रानी के लिए विनोद गुप्ता, 341 सलेमपुर (सु.) के लिए दिवाकर मणि त्रिपाठी और 342 बरहज के लिए नित्यानन्द मिश्र को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कौन संभालेगा बस्ती-बलिया का प्रभार?

बलिया जिले में 357 बेल्थरारोड (सु.) के लिए संजय सिंह विशेन, 358 रसड़ा के लिए राकेश मिश्रा, 359 सिकन्दरपुर के लिए अखिलेश त्रिपाठी, 360 फेफना के लिए अखिलेश तिवारी, 361 बलिया सदर के लिए प्रशांत गुप्ता, 362 बांसडीह के लिए अखिलेश राजभर और 363 बैरिया के लिए संतोष सिंह को प्रभारी बनाया गया है.

बस्ती जिले में 307 हर्रैया के लिए लालजी त्रिपाठी, 308 कप्तानगंज के लिए सेतराम राय, 309 रूधौली के लिए दिलीप चतुर्वेदी, 310 बस्ती के लिए राकेश मिश्रा और 311 महादेवा (सु०) के लिए रामललित चौधरी को जिम्मेदारी मिली है. मऊ जिले में 353 मधुबन के लिए संतोष जायसवाल, 354 घोसी के लिए दिवाकर सिंह, 355 मुहम्मदाबाद गोहना (सु०) के लिए नकुल चौबे और 356 मऊ सदर के लिए उपेन्द्र पाण्डेय प्रभारी बनाए गए हैं.

शोहरतगढ़ के प्रभारी बने मनोज राम त्रिपाठी

महराजगंज जिले में 315 फरेंदा के लिए डॉ. आरडी. सिंह, 316 नौतनवां के लिए जय प्रकाश उपाध्याय, 317 सिसवां के लिए राधेश्याम पाण्डेय, 318 महराजगंज (सु.) के लिए निरंकार त्रिपाठी और 319 पनियरा के लिए यश बहादुर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है. लालगंज में 343 अतरौलिया के लिए राकेश मिश्रा, 348 निजामाबाद के लिए सच्चिदानन्द सिंह, 349 फूलपुर पवई के लिए शैलेश राजभर, 350 दीदारगंज के लिए अरविन्द सिंह और 351 लालगंज (सु.) के लिए डॉ० महेश्वरी कान्त पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है.

संतकबीरनगर में 312 मेहदावल के लिए रामचरण चौधरी, 313 खलीलाबाद के लिए केशमान राय और 314 धनघटा (सु.) के लिए मानस भूषण राम त्रिपाठी प्रभारी बनाए गए हैं. सिद्धार्थनगर में 302 शोहरतगढ़ के लिए मनोज राम त्रिपाठी, 303 कपिलवस्तु (सु.) के लिए आनन्द सिंह कलहंस, 304 बांसी के लिए दिवाकर मिश्र, 305 इटवा के लिए अश्विनी उपाध्याय और 306 डुमरियागंज के लिए रवि सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

ये भी पढे़ं-क्‍या अनुपमा सिंह यूपी चुनाव में स‍िधौली से सपा प्रत्‍याशी? GST डिप्टी कमिश्नर रहते ल‍िया VRS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, UP BJP Incharge List, UP BJP Incharge Name, UP Election, UP BJP Incharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com