- बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुए हादसे में बदायूं के 13 लोगों की मौत.
- मृतकों में बदायूं के अल्लापुर चमारी गांव के 7 लोग शामिल हैं.
- हादसे का शिकार हुए लोग राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. रोड ऐक्सिडेंट में बदायूं के 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक गांव के सात लोग हैं, जबकि बाकी लोग अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं. ये सभी राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के दर्शन कर बदायूं लौट रहे थे.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बदायूं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से चार पिकअप में सवार होकर करीब 100 से ज्यादा लोग राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे. घर वापस आते वक्त अलापुर कोतवाली के अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले जयसिंह उर्फ साधू, मुन्नी देवी पत्नी जयसिंह उर्फ साधू, प्रेम सिंह, भगवती पत्नी चित्रपाल, मूर्ति पत्नी थान सिंह, रामेश्वर और अवनीश की मौत हो गई. जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले नेमपाल के 12 साल के बेटे जितेंद्र और बिनावर थाना क्षेत्र के रसूल गांव के रहने वाले आनंद वीर के 17 साल के बेटे मुनीम की भी मौत हो गई.

मानसी, सुल्तानश्री, प्रेमवती, नेपाल, अनमोल, आनंद वीर, छत्रपाल, दिलीप, यादराम, खुशी, सोनी, प्रदीप, कुंवरपाल, महेशादेवी, यादराम, अखिलेश, सिंधु, थान सिंह, राजेश्वर, कल्लो, अखिलेश पुत्र जगदीश और अरुण कुमार घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में जा रहे चार लड़कों की सड़क हादसे में मौत, दो सगे भाई थे, बाइक हुई चकनाचूर
अल्लापुर चमारी पहुंचे एसडीएम...
हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद एसडीएम सदर सई आश्रित शाकमुरी, बदायूं के अल्लापुर चमारी गांव पहुंचे. उन्होंने बताया कि बागपत में हादसे के दौरान 13 लोगों की मौत की सूचना मिली थी, जिसमें अल्लापुर चमारी गांव के सात लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे. हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है.
ये भी पढ़ें: मां के मुंह में तौलिया ठूंसा था, जेवर गायब थे... यूपी में IPS ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल बोले- 'आओ तमगा ले लो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं