विज्ञापन

बागपत में डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और इकलौते बेटे को गोलियों से भूना, मौत

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास स्थित टेंट हाउस की दुकान पर बैठे कारोबारी सोनपाल और उनके बेटे विकास पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया.

बागपत में डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और इकलौते बेटे को गोलियों से भूना, मौत
पिता और बेटे की हत्या

बागपत में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. बड़ौत तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टेंट कारोबारी सोनपाल और उनके बेटे विकास पर बदमाशों ने गोलियां (Bagpat Double Murder) बरसा दीं. गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. वहीं घटना में घायल एक बदमाश का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

फायरिंग का वीडियो आया सामने

यह मामला बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी बागपत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. वहीं घटना के बाद सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. 

टेंट व्यापारी और बेटे की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग में व्यापारी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को दिया अंजाम

घटना में एक हमलावर भी घायल हुआ है, जिसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2015 के एक पुराने मुकदमे को लेकर रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों की तलाश के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया है. वहीं सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: 9 महीने कोख में रखने वाली मां की तेरहवीं के खर्च पर ऐसी लड़ाई, भाई ने किया भाई का कत्ल

ये भी पढ़ें: तूफानी बारिश, आंधी और ओले, 100 की रफ्तार से हवाएं, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम मचाएगा कहर

ये भी पढ़ें: यूपी में आंधी-तूफान ने मचाया कहर, इटावा-महोबा-फिरोजाबाद में भारी नुकसान; एक की मौत, कई घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com