प्रतीकात्मक तस्वीर.
- किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगावा
- पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही
- फरार आरोपियों की तलाश में की जा रही है छापेमारी
बदायूं:
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ 15 दिन तक सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में सहसवान कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 जून की सुबह करीब नौ बजे भूरे और चाहत नामक दो व्यक्ति 16 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला देखकर जबरन अंदर घुस गए.
सिंह ने कहा, दोनों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर उसे अगवा कर लिया. 10 जुलाई को किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटकर आई किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती बताई. किशोरी का कहना था दोनों आरोपी नशा सुंघाकर 15 दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि इसी साल मई महीने में बदायूं जिले में एक और खौफनाक वारदात में तीन बदमाशों ने दवा लेकर लौट रहे दंपति को रोककर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uttar Pradesh, Badaun, Gangrape, Hostage, Case Filed