विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2020

Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट, CISF ने भांजी लाठियां

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में उस समय हंगामा हो गया, जब जनता के लिए ऑटो एक्सपो के दरवाजे खुले.

Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट, CISF ने भांजी लाठियां
ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे लोगों ने आयोजकों पर कई आरोप लगाए. (फाइल फोटो)
  • ऑटो एक्सपो पहुंचे दर्शकों से मारपीट
  • बाउंसरों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • CISF ने भी लोगों पर बरसाईं लाठियां
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में उस समय हंगामा हो गया, जब जनता के लिए ऑटो एक्सपो के दरवाजे खुले. एक लाख से ज्यादा लोगों के वहां पहुंचने पर आयोजकों के सारे इंतजाम फेल हो गए. सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों करना पड़ा. आयोजकों ने प्रिंटआउट के बिना दर्शकों को एंट्री देने से मना कर दिया गया. इससे नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया. सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने भी लोगों पर लाठी भांजी.

ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे लोगो का स्वागत CISF के जवानों ने लाठी भांजकर किया. एक व्यक्ति को एक्सपो मार्ट के अंदर खींच लिया और बाउंसरों ने उसको एक के बाद एक 8 थप्पड़ मारे. वीकेंड होने की वजह से ऑटो एक्सपो के चौथे दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह 11 बजे से ही दर्शकों का आना शुरु हो गया था. ऑनलाइन (बुक माई शो से) टिकट बुक कराने वाले लोगों को गेट नंबर एक से एंट्री दी जा रही थी. आरोप है कि गेट पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट लेकर आना होगा, तभी एंट्री दी जाएगी. ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों की संख्या अधिक होने की वजह से भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान क्यूआर कोड मशीन में भी कुछ खराबी आ गई. इससे नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया. भारी भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया.

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का एएमटी वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है कंपनी

ऑटो एक्सपो देखने का सपना लेकर आए लोगों ने देरी होने पर जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया. जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया. बच्चों के साथ आए लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. लोग इधर-उधर भटकते रहे. दर्शकों के साथ मारपीट पर ग्रेटर नोएडा के DCP राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले लोगों को दिक्कत हुई थी. कुछ समय बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया और लोगों को एंट्री मिल गई.

ऑटो सेक्टर में संकट जारी : बजट 2020 में कर राहत चाहता है वाहन उद्योग

ऑटो एक्सपो की आयोजक कंपनी 'सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग' (SIAM) के सीनियर डायरेक्टर देव आशीष ने सफाई देते हुए कहा कि ऑनलाइन टिकट लेने पर क्यूआर कोड मिलता है, जिसको कस्टमर्स ने एंट्री टिकट समझ लिया. दर्शकों को टिकट घर से क्यूआर कोड दिखाकर टिकट लेना था, तब उनकी एंट्री होती. इसी के चलते विवाद हो गया और गेट को कुछ देर बंद करना पड़ा. फिलहाल इस मामले में किसी भी दर्शक की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की जानकारी नहीं मिली है.

VIDEO: ऑटो एक्सपो में रेनो ट्राइबर का एएमटी वैरिएंट लॉन्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Expo 2020, Greater Noida, Uttar Pradesh Auto Expo, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com