विज्ञापन

दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी की लखनऊ MLC चुनाव में करारी हार,300 वोट भी नहीं मिले

स्मिता मिश्रा 28 सितंबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं.लेकिन पार्टी ने उनको MLC चुनाव का टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गईं. हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा है. 

दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी की लखनऊ MLC चुनाव में करारी हार,300 वोट भी नहीं मिले
ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी की MLC चुनाव में हार.
फाइल फोटो
  • ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी सीट से चुनाव हार गईं
  • स्मिता मिश्रा कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं
  • लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने बीजेपी को हराकर जीत हासिल की है
लखनऊ:

दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा के परिवार को यूपी एमएलसी चुनाव में बड़ा झटका लगा है. उनकी पत्नी स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक MLC सीट से चुनाव हार गई हैं. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. रिपोर्ट के मुताबिक, उनको 300 से भी कम वोट मिले हैं. लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने BJP को हराकर शानदार जीत हासिल की है. 

ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी की चुनाव में हार

ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं. लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. एमएलसी चुनाव में उनको 400 वोट भी नहीं मिल सके. उनके वोट 300 से भी कम हैं. इस सीट पर सपा उम्मीदवार कांति ने जीत दर्ज की है. स्मिता की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी ही चुनाव हार गईं. 

लखनऊ खंड स्नातक सीट से हारीं स्मिता मिश्रा

स्मिता मिश्रा 28 सितंबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं.तब ये कयास लगाए जा रहे थे कि उनको लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी सीट से टिकट मिल सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया तो नाराज स्मिता निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गईं. हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा है. 

स्मिता को 300 वोट भी नहीं मिले

300 से भी कम वोट मिलने पर स्मिता ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मतपेटियों के नंबरों और उनके अंदर मिले मतपत्रों की संख्या में अंतर होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कुछ पेटियों में ज्यादा मतपत्र मिले हैं. लेकिन उनके इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र MLC चुनाव: 5 में से 3 सीट पर हार के बाद महायुति में दरार, भाजपा ने शिंदे शिवसेना को लपेटे में लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP MLC Election 2026, Astrologer, Lucknow MLC Elections, Samajwadi Party, UP MLC Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com