प्रतीकात्मक फोटो
- पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है
- पीड़िता को एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर उसका रेप किया
- गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
यूपी के उन्नाव में एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. वहीं झारखंड के धनबाद ज़िले में भी 5 साल की एक मासूम के बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के गाजीपुर के मदरसे में हुये रेप के आरोपी के बालिग होने की रिपोर्ट : सूत्र
बताया जा रहा है कि आरोपी दो साल से पीड़िता को एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर उसका रेप कर रहे थे. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर है. आपको बता दें कि हाल ही में बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में काफी विवाद होने के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था और आरोपी विधायक की गिरफ्तारी हो सकी थी. विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
गौरतलब है कि पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत हो गई थी और इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उनके पिता के साथ मारपीट की गई थी. वहीं पीड़िता का कहना था कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा. मुझे नहीं पता कि उनके भाई को गिरफ्तार किया गया. मैं मांग करती हूं कि उनको फांसी पर लटकाया जाए. उन लोगों मेरी जिंदगी नर्क बना दी. मुझे न्याय चाहिए. उन्होंने मेरे पिता को मारा है.
कोर्ट ने शादी का वादा करके महिला डॉक्टर से रेप के आरोपी चिकित्सक को जमानत दी
वहीं झारखंड के धनबाद ज़िले में 5 साल की एक मासूम के बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोस का एक शख़्स बच्ची को शादी में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया फिर उसके साथ बलात्कार किया और हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना गुनाह क़बूल लिया है. उससे पूछताछ के बाद बच्ची का शव बरामद किया गया. ये मामला 28 अप्रैल का है.
VIDEO: जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम बोले-कठुआ रेप मामूली बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं