उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों के मामले में यूपी पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं की धरपकड़ तेज कर दी है. शराब माफियाओं की तलाश में जुटी अलीगढ़ पुलिस की टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने 25000 हजार के इनामी नीरज चौधरी सहित अपमिश्रित शराब का सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदार चौब सिंह व बनवारी लाल को गिरफ्तार किया. अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी.
एसएसपी अलीगढ़ ने बताया कि शराब प्रकरण में जनपद के थानों में अब तक कुल 17 अभियोग पंजीकृत किए गए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 50,000 हजार का इनामी विपिन यादव सहित 25000 हजार के इनामी मुनीश शर्मा के बाद 25000 हजार के एक और इनामी नीरज चौधरी पुलिस के हत्थे चढा. शराब अपराधियों की पुलिस प्रशासन ने 5 करोड़ की सम्पति की ध्वस्त की है और 100 करोड़ की सम्पति चिह्नित की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि गठित टीमों द्वारा पांच राज्यों के 200 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई है. नामजद 34 अभियुक्तों सहित 06 प्रकाश में आये अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं. शराब प्रकरण में अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान व निशानदेही के आधार पर भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब (7476 लीटर अवैध शराब), 5723 नकली ढक्कन बरामद, 3200 से अधिक रेपर, 5410 क्यू-आर कोड, 1 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी, पैकिंग कार्टून सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. तीन चार पहिया वाहनों को भी सीज किया गया.
पुलिस के मुताबिक, कस्टडी रिमाण्ड पर लिये गये अभियुक्त शिवकुमार ने सघन पूछताछ में बताया कि चौब सिंह पुत्र राम सिंह, बनवारी पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण चौमुहा थाना अतरौली अलीगढ़ दोनों हमें अवैध अपमिश्रित शराब बनाने का सामान देते हैं. सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार कि हम QR कोड, रैपर, ढक्कन, बोतल, एल्कोहल आदि सामान शिवकुमार व इसके साथी को अवैध नकली शराब बनाने के लिए देते हैं, जो 50 शराब के क्वार्टर मिले हैं यह भी नकली मिलावटी शराब है.
वही, एसएसपी अलीगढ़ द्वारा अभी-अभी हिरासत में लिए गये अनिल चौधरी के साले 25000 का इनामी बदमाश नीरज चौधरी से सघन पूछताछ और बरामदगी हेतु टीमों को आदेशित किया गया.
वीडियो: क्या अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा छुपा रहा है प्रशासन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं