विज्ञापन
4 minutes ago

Zimbabwe vs West Indies Live Updates:  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले में शिम्रोन हेटमायर का तूफान आया है. उन्होंने 19 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है. जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में 100 का स्कोर पार कर लिया है. वेस्टइंडीज ब्रैंडन किंग और शाई होप के विकेट गंवा चुकी है. इससे पहले, जिम्बाब्वे ने के कप्तान सिकंदर रजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं और यह उनका पहला सुपर 8 मैच है. सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर उलटफेर किया था. वहीं, वेस्ट इंडीज ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते हैं, जिनमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जीता गया मैच भी शामिल है. दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मुकाबले के नतीजे पर ही भारत का क्वालिफिकेशन निर्भर कर सकता है. (Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर

ZIM vs WI LIVE Score | Zimbabwe vs West Indies LIVE Updates, T20 World Cup 2026 Super 8, striaght from Wankhede Stadium, Mumbai:

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: हेटमायर की तूफानी शुरुआत

हेटमायर ने आते ही तहलका मचा दिया है. इस ओवर से 17 रन आए हैं. हेटमायर ने सिर्फ 9 गेंद खेली हैं और 19 रन बटोर लिए हैं. जिम्बाब्वे ने शुरुआती ओवर अच्छे फेंके थे, लेकिन फिर वेस्टइंडीज की अच्छी वापसी.
5.0 ओवर: वेस्टइंडीज 46/1

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

रिचर्ड नगारवा ने जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई. ब्रैंडन किंग को जाल में फंसाया. शुरुआती दो गेंद, खराब थी और उन पर बाउंड्री खाई. लेकिन इस बार स्लो डिलवरी से चकमा दिया. शरीर पर शॉर्ट और लेंड डिलवरी, जिसे पुल किया लेकिन सीधे फील्डर के हाथों में खेल गए. शॉर्ट की टाइमिंग अच्छी थी लेकिन गेंद फ्लैट होकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ सीधी चली गई. ताशिंगा मुसेकिवा ने वहां पर कोई गलती नहीं की. वेस्टइंडीज को पहला झटका लगता हुआ. 
2.4 ओवर: वेस्टइंडीज 17/1 

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: होप- ब्रैंडन किंग से पूछे जा रहे कठिन सवाल

रिचर्ड नगारवा के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज- शाई होप और ब्रैंडन किंग से कुछ कठिन सवाल पूछे हैं. दूसरे ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी हो रही है. जिम्बाब्वे की कोशिश पावरप्ले नें विकेट चटकाने पर है. 
2.0 ओवर: वेस्टइंडीज 7/0

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की शुरुआत हो चुकी है. शाई होप और ब्रेंडन किंग की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और उनकी नजरें वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे है, जिसकी कोशिश पावरप्ले में शुरुआती विकेट लेने पर है. 
1.0 ओवर: वेस्टइंडीज 4/0

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: क्या बोले शाई होप

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा,"शायद हम पहले गेंदबाजी ही करते. इस मैदान पर हमारा रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन हमें आज अच्छा खेलना होगा. शेफर्ड टीम में आए हैं, चेज़ बाहर हैं."

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले सिकंदर रजा

टॉस के दौरान ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इतिहास को देखते हुए, यह मैदान लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेहद उपयुक्त है. हम अपने तेज गेंदबाजों को शुरुआती सफलता दिलाने का मौका देना चाहते हैं. मसाकाद्ज़ा की जगह नगारवा बल्लेबाजी करने आए हैं. इस प्रतिष्ठित मैदान पर चैंपियन टीम के खिलाफ खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है."

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: जिम्बाब्वे की नजरें चौंकाने पर

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले गए हैं. वेस्टइंडीज ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे 1 बार विजयी रही है. 2013 के बाद से टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें कभी एक दूसरे के सामने नहीं आई हैं. जिम्बाब्वे की नजरें आज फिर इतिहास रचने पर होगी.

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. सुपर-8 में ग्रुप ए के इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की भी नजरें हैं. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. ऐसे में आज उसकी नजरें एक बार फिर उलटफेर करने पर है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com