विज्ञापन

नीले ड्रम में एक और शव, लखनऊ में पिता की गोली मारकर हत्या, फिर शरीर को कई टुकड़ों में काट डाला

लखनऊ में शराब और दवा कारोबारी की उसके ही बेटे ने गोली मारकर हत्या करने के बाद शरीर को काटकर कई टुकड़ों में किया. शरीर के एक हिस्से को घर में एक नीले ड्रम में रख दिया और बाक़ी हिस्सों में दूर ले जाकर फेंक दिया.

नीले ड्रम में एक और शव, लखनऊ में पिता की गोली मारकर हत्या, फिर शरीर को कई टुकड़ों में काट डाला
कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो और उनकी हत्या का आरोपी बेटा अक्षत प्रताप सिंह.
  • लखनऊ के आशियाना इलाके में शराब और दवा कारोबारी मानवेंद्र सिंह का शव उनके घर में नीले ड्रम में मिला है.
  • मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके 21 वर्षीय बेटे अक्षत प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
  • पिता-पुत्र के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विवाद के बाद अक्षत ने रायफल से पिता को गोली मारी.
लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 फरवरी से गायब चल रहे शराब और दवा कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49 वर्ष) का शव उनके घर में एक नीले ड्रम में मिला है. पुलिस ने मानवेंद्र की हत्या के आरोप में उनके 21 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. शुरुआती पूछताछ में अक्षत ने जो कुछ बताया वह पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद बताया कि कारोबारी मानवेंद्र सिंह अपने बेटे को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बोलते थे. 20 फरवरी की सुबह भी पिता-पुत्र में इसी बात को लेकर बहस हुई थी. जिसके बाद अक्षत ने रायफल से गोली मारकर पिता की हत्या कर दी. फिर सबूत मिटाने के मकसद से शव के कई टुकड़े किए, कुछ टुकड़े फेंक दिए. कुछ हिस्सा आज उनके घर से एक नीले ड्रम से बरामद हुआ है. 

20 फरवरी से गायब थे कारोबारी मानवेंद्र सिंह

दरअसल 20 फरवरी को लखनऊ के थाना आशियाना में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद से पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी थी. जांच के दौरान गुमशुदा के पुत्र अक्षत प्रताप सिंह से गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया गया कि 20 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने पिता को गोली मार दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिता की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बेटे ने रची साजिश

पुलिस ने आगे बताया कि अक्षत ने पिता की हत्या के बाद सबूत छिपाने के मकसद से शव को थर्ड फ्लोर से नीचे लाकर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक खाली कमरे में रखा. यहां उसने पिता के शव के अंगों को टुकड़ों में काटा. कुछ हिस्से कथित तौर पर उसने सदरौना के पास फेंक दिया. शेष शव को एक ड्रम में छिपाकर रखा गया था. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम जांच कर सबूत जुटा रही है. 

पिता की हत्या का आरोपी बेटा अक्षत प्रताप सिंह.

पिता की हत्या का आरोपी बेटा अक्षत प्रताप सिंह.

मां की हो चुकी मौत, बहन के सामने पिता की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार जब पिता-पुत्र में विवाद हुआ तब घर में इन दोनों के अलावा बेटी भी थी. बताया जा रहा है कि बेटे ने बहन के सामने पिता को गोली मारी और मशीन से शरीर को काटकर टुकड़ों में कर दिया. उसने बहन को डरा-धमका कर बोलने से मना किया था. 

पिता की हत्या के बाद लाश किसी को नजर न आए, इसलिए उसने बॉडी के बाकी हिस्से को ड्रम में भर दिया. धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले वह पकड़ा गया. सोमवार शाम पुलिस अक्षत को लेकर आशियाना स्थित घर पहुंची. घर से ड्रम में मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद हुआ. पुलिस शव के सिर वाले हिस्से का पता लगाने के लिए अक्षत से पूछताछ कर रही है.

मानवेंद्र सिंह हत्या मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

मानवेंद्र सिंह हत्या मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

डीसीपी बोले- आरोपी बेटे से पूछताछ कर की जा रही आगे की कार्रवाई

पढ़ाई के लिए बेटे द्वारा पिता की हत्या किए जाने की इस घटना के बारे में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है. प्राप्त सबूतों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.  बताते चले कि मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के एल-91 सेक्टर-एल में परिवार के साथ रहते थे.

यह भी पढ़ें - एक और नीले ड्रम वाला मर्डर, मामूली सी बात पर सिरफिरे ने फ्रेंड की ले ली जान, फिर खुद सुनाई कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Crime, Son Killed Father, Lucknow Manvendra Singh Murder Case, Father Murder, Father Murder His Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com