विज्ञापन

AIMIM के नेता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल, कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के प्रवक्ता रहे आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

AIMIM के नेता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल, कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ
आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थामा
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी को झटका दिया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. उनके AIMIM छोड़ने की अटकलें काफी समय से चल रही थी. आज वो यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

वकार के कांग्रेस में शामिल होने के वक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद थे.  वकार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में लंबे समय से सक्रिय थे और पार्टी की मुखर आवाज थे. वह एआईएमआईएम में राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे थे.वकार AIMIM से पहले समाजवादी पार्टी में थे.


वकार ने बताया क्यों छोड़ी AIMIM 

वकार ने कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर बताया कि उन्होंने क्यों AIMIM छोड़ी.  वकार ने कहा कि AIMIM छोड़कर कांग्रेस में क्यों आ रहा हूं आप ये पूछेंगे तो मैं पहले ही जवाब दे दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमलोगों की लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है. भारत में जितने भी लोग भारत से प्यार करते हैं. देश से प्यार करते हैं, उन सबका एक मकसद है कि बीजेपी की देशविरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जाए और देश में एक सेक्युलर जनहित की सरकार को बनाई जाए. 

बीजेपी से कांग्रेस लड़ रही 

वकार ने कहा कि लेकिन मुझे ये लगा कि इतने दिन AIMIM में रहने के बाद हमलोग जबान से तो कहते हैं कि बीजेपी को हटाना है लेकिन जमीन पर लड़ते हैं बीजेपी से लड़ ही नहीं रहे हैं. हम कांग्रेस से एसपी से लड़ रहे हैं हर उस आदमी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं जो बीजेपी को हटाना चाहता है. मुझे लगा कि अगर हम पूरे विपक्ष से लड़ेंगे और विपक्ष को आगे ही नहीं आने देंगे तो मदद किसकी कर रहे हैं. बीजेपी की. वकार ने कहा कि देश ये चाहता है कि ये बीजेपी की सरकार हटाई जाए. अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और सच्चाई और ईमानदारी से बीजेपी को हटाना चाहते हैं तो सिर्फ हमारा मकसद बीजेपी से लड़ना होना चाहिए. अगर बीजेपी के दुश्मनो से लड़ रहे हैं तो वो बीजेपी के दोस्त हैं. असल में बीजेपी से कोई लड़ रहा है तो वो है कांग्रेस पार्टी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIMIM, Asim Waqar News, UP Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com