- भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं
- भाजपा इस गठबंधन में लगभग चालीस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है
- अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल आज भाजपा मुख्यालय में गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) आज आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी इस गठबंधन में 40 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि आज गठबंधन का ऐलान तो हो सकता है, लेकिन सीट शेयरिंग फ़ॉर्मूल की घोषणा होने की संभावना कम है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज भाजपा मुख्यालय में इस गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं.
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है.
अकाली दल ने अब समाप्त हो चुके तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था.

इससे पहले अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं.
अमित शाह ने पिछले महीने दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन का संकेत दिया था. गत एक नवंबर को अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा था कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी.
इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव की तैयारी, राजस्थान में जीत, गहलोत का CM फेस वाला दावा... सचिन पायलट ने खुलकर बताई हर रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं