विज्ञापन

आगरा में रिश्ता तार-तार, भाई ने इसलिए मार दी बहन को गोली, मर्डर के बाद फरार भी हो गया

आगरा में पैसों के विवाद ने भाई‑बहन के रिश्ते को खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया. आरोपी रवि ने अपनी बहन अनीता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. रवि कुछ साल पहले जेल गया था और जाने से पहले उसने अपने पैसे बहन के पास रखवाए थे. जेल से छूटने के बाद वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था, जिसे लेकर लंबे समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था.

आगरा में रिश्ता तार-तार, भाई ने इसलिए मार दी बहन को गोली, मर्डर के बाद फरार भी हो गया
  • आगरा में भाई ने अपनी बहन को पैसों के विवाद के कारण गोली मार कर उसकी हत्या कर दी
  • आरोपी रवि जेल से छूटने के बाद बहन अनीता से पैसों की मांग को लेकर अक्सर विवाद करता था
  • बहन ने आरोपी भाई की जमानत कराई थी, लेकिन दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मतभेद थे
आगरा:

आगरा में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. भाई का अपनी बहन से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने रिश्ते को तार-तार करते हुए यह खौफनाक कदम उठा लिया. भाई रात को बहन के घर पहुंचा और बहन को गोली मार दी और फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस अब आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई है. बहन को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था,लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई. भाई की ओर से की गई इस वारदात के पीछे बहन से पैसों को लेकर बढ़ा विवाद बताया जा रहा है. 

घटना के अनुसार, कुछ साल पहले आरोपी भाई रवि जेल गया था और जेल जाने से पहले अपनी बहन के पास कुछ रुपए छोड़कर गया था.आरोपी रवि की जमानत उसकी बहन अनीता ने ही कराई थी. जेल से छूटने के बाद काफी समय से वह अपनी बहन से पैसों की मांग कर रहा था जिसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था. बुधवार की रात आरोपी रवि अपनी बहन के घर पहुंचा और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद रवि ने अपनी बहन को तमंचे से गोली मार उसकरी जान ले ली. गोली लगने से अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी रवि अपनी बहन की हत्या कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. डीसीपी सिटी ने आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को गठन किया है जो आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि थाना पुलिस को देर रात एक महिला की गोलीमार का हत्या करने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई. आरोपी भाई की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra News, Agra Crime News, UP News, Uttar Pradesh Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com