अयोध्या से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) से सांड टकरा गया. उत्तर प्रदेश के इटावा में यह घटना हुई. सांड के टकराने से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. वंदे भारत अयोध्या से आनंद विहार आ रही थी. इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास सांड ट्रेन से टकरा गया.
सांड के टकराने से वंदे भारत ट्रेन का इंजन बंद हो गया और वह रुक गई. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. तकनीकी टीम तुरंत इंजन को दुरुस्त करने में जुट गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सांड से टकराने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया है.
गुरुवार को देर शाम को अयोध्या से नई दिल्ली आ रही हाईस्पीड डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही भरथना रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक से संख्या 20 बी के समीप पहुंची तभी ट्रेन के इंजन से एक सांड टकरा गया. ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुक गई.
ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन स्टाफ ने ट्रेन का बारीकी से परीक्षण करने के बाद ट्रेन में आई कमी को दुरुस्त किया. रेलवे ने बताया कि ट्रेन से सांड टकरा जाने के कारण ट्रेन के इंजन में कुछ तकनीकी कमी के साथ प्रेशर पाइप लीक हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं