विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2019

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कार और बस टक्कर में 5 की मौत

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया, "पीलीभीत बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खमरिया पुल के पास गलत दिशा से आ रही एक कार से एक टूरिस्ट बस टकरा गई जिसके बाद बस और कार सड़क पर पलट गए.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कार और बस टक्कर में 5 की मौत
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार को एक कार से टूरिस्ट बस की टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया, "पीलीभीत बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खमरिया पुल के पास गलत दिशा से आ रही एक कार से एक टूरिस्ट बस टकरा गई जिसके बाद बस और कार सड़क पर पलट गए. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की जल कर मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है." उन्होंने बताया कि बस में करीब 24 यात्री सवार थे जिसमें छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News In Hindi, Road Accident In Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com