पहले वनडे मैच में भारत के दिग्गज विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली वनडे में नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम पर 13000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने जैसे ही 12 रन पूरे किए वैसे ही इस खास रिकॉर्ड को अपना बनाने में सफल रहे. वहीं, नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर रिकी पोटिंग हैं. पोटिंग ने 12662 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिनके नाम 9,747 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर जैक कैलिस हैं. कैलिस ने वनडे में 7774 रन बनाए हैं. वहीं, नंबर 5 पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं. विलियमसन ने 6504 रन बनाने में सफलता हासिल की है.
वनडे में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली – 13000 रन
- रिकी पोंटिंग – 12,662 रन
- कुमार संगकारा – 9,747 रन
- जैक कैलिस – 7,774 रन
- केन विलियमसन – 6,504 रन
- बाबर आजम- 6054 रन
- जो रूट - 5525 रन
- डीन जोन्स- 5100 रन
- ब्रायन लारा- 4447 रन
- स्टीव स्मिथ- 4369 रन
- मार्वन अटापट्टू- 4142 रन
- राहुल द्रविड़- 4000 रन
न्यूजीलैंड ने बनाए 185 रन
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने अनुकूल परिस्थितियों में मिलकर 9 विकेट लिए जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में 185 रन पर ढेर कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में सिमट गई.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कार्यभार प्रबंधन और चोट के कारण नहीं खेलने के बावजूद भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चार छक्कों की मदद से 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर भारत की पारी के दौरान रोहित शर्मा आज बिना रन बनाए आउट हो गए हैं.
यह भी पढ़ें | 'यह जश्न मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था...' 4 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज
यह भी पढ़ें | IND vs NZ Live Score 1st ODI: 0 पर आउट हुए रोहित शर्मा, डाइव लगाकर पकड़ा गया शानदार कैच, भारत को पहला झटका
यह भी पढ़ें | 39 साल के रोहित शर्मा का सुपरमैन थ्रो, केएल राहुल ने बिखेरीं गिल्लियां, मिचेल रन आउट, देखते रह गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं