विज्ञापन

क्या आपका WhatsApp सेफ है? इन 4 आसान स्टेप्स से तुरंत करें अकाउंट Secure

WhatsApp Account Security: 2026 में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए, आपके WhatsApp अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित रखना और भी जरूरी हो गया है और इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर अपनी प्राइवेसी और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं.

क्या आपका WhatsApp सेफ है? इन 4 आसान स्टेप्स से तुरंत करें अकाउंट Secure
WhatsApp Account Security
file photo

WhatsApp Account Security: आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है और हैकर्स लोगों को फंसाने के लिए नए‑नए तरीके अपना रहे हैं. भले ही WhatsApp एंड‑टू‑एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित प्लेटफॉर्म माना जाता है, लेकिन सिर्फ इस पर भरोसा करना काफी नहीं है. 2026 में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए, आपके WhatsApp अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित रखना और भी जरूरी हो गया है और इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर अपनी प्राइवेसी और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification)

स्टेप- Settings पर जाएं, फिर Account में Two-step verification Enable पर जाएं.  यह एक 6-अंकीय PIN सेट करता है. अगर कोई आपका SIM कार्ड चुराकर या WhatsApp का वेरिफिकेशन कोड पाकर भी लॉग इन करना चाहेगा, तो उसे इस PIN की जरूरत होगी.

WhatsApp लॉक

स्टेप- Settings-Privacy और फिर App lock पर जाएं. फोन अनलॉक होने पर भी कोई आपका WhatsApp नहीं खोल पाएगा, क्योंकि इसके लिए फिंगरप्रिंट या Face ID की आवश्यकता होगी.

लिंक किए गए डिवाइस

स्टेप- WhatsApp मेनू (तीन बिंदु) > Linked Devices पर जाएं. यहां देखें कि कहीं किसी अज्ञात कंप्यूटर या फोन पर आपका WhatsApp लॉगिन तो नहीं है. अगर है, तो उसे 'Log Out' कर दें.

यह भी पढ़ें:- Google Storage Policy: अब नए अकाउंट पर मिलेगा सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज, जानिए कैसे पाएं 15GB

STRICT अकाउंट सेटिंग्स

स्टेप- Settings > Privacy > Advanced > Strict Account Settings जो धीरे-धीरे रोल आउट हो रही है चालू करें. यह अनजान लोगों से वीडियो या फाइलें ब्लॉक कर देता है और अनजान कॉल को म्यूट कर देता है, जो 2026 में स्पायवेयर और हैकिंग से बचाने के लिए एक नया 'लॉकडाउन' मोड है.

प्राइवेसी सेटिंग

Settings → Privacy पर जाएं और यहां अपनी personal information जैसे Last seen, Profile photo, Status सिर्फ trusted contacts तक लिमिट करें.

Advanced Protection Enable

  • Settings → Privacy → Advanced
  • Block unknown account messages ON करें
  • Protect IP address in calls ON करें
  • Disable link previews ON करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com