Raksha Bandhan यानी राखी का त्योहार बस आने ही वाला है. इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. अगर आप इस बार अपनी बहन को कुछ खास तरीके से सरप्राइज देना चाहते हैं, तो WhatsApp पर उसके लिए पर्सनलाइज्ड राखी स्टिकर बना सकते हैं. अच्छी बात है कि आप इन स्टिकर्स में दोनों की फोटो को शामिल कर सकते हैं.
हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और थर्ड पार्टी ऐप पर कई तरह के स्टिकर और दूसरे ऑप्शन मिल जाते हैं. लेकिन उनमें हमेशा पर्सनल टच की कमी रहती है. अब AI की मदद से इस कमी को दूर किया जा सकता है. पर्सनलाइज्ड AI स्टिकर बनाने के लिए सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट या ऐप ओपन करें.
इसके बाद आप अपनी और अपनी बहन की फोटो अपलोड करें. अब अपने स्टिकर को डिस्क्राइब करने वाला प्रॉम्प्ट लिखें. आपकी सुविधा के लिए हमने एक कस्टम प्रॉम्प्ट भी बनाया है. जिसे आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद सब्मिट बटन दबाएं. ChatGPT कुछ ही देर में आपके लिए स्टिकर्स तैयार कर देगा. अगर आपको रिजल्ट पसंद नहीं आता है, तो आप AI से उसमें बदलाव करने के लिए कह सकते हैं. आप नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस कस्टम प्रॉम्प्ट को ChatGPT में करें पेस्ट

WhatsApp Stickers
WhatsApp से ऐसे करें सेंड
स्टिकर्स बनते ही ChatGPT में आपको इसे सेव करने का ऑप्शन मिलेगा. स्टिकर्स के नीचे आपको "Add to chat apps" का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें. फिर आपके पास दो ऑप्शन आएंगे- Add to WhatsApp और Download stickers. आपको Add to WhatsApp पर क्लिक करना है. इसके बाद वॉट्सऐप ओपन हो जाएगा. नीचे आपको Add to your stickers के ऑप्शन पर क्लिक करना है. इस पर क्लिक करते ही स्टिकर्स WhatsApp में ऐड हो जाएंगे.
iPhone यूजर्स के लिए ये तरीका और भी ज्यादा आसान है. आपको बस फिंगर को स्टिकर्स पर होल्ड करके रखना है. फिर दूसरी उंगली से ऐप को रीसाइज करके वॉट्सऐप ओपन करना है. फिर उस चैट को ओपन करें जिनको आप स्टिकर्स भेजना चाहते हैं. फिर चैटबॉक्स में इसको पेस्ट कर दें.
इन स्टिकर्स को आप फिर नॉर्मली भेज सकते हैं. इसके लिए आप उस वॉट्सऐप चैट को ओपन करें, जहां पर आप स्टिकर्स भेजना चाहते हैं. इसके बाद नीचे चैट में लेफ्ट साइड में आपको इमोजी भेजने का आइकन मिलेगा. इस पर क्लिक करके इसके तीसरे ऑप्शन स्टिकर्स पर चले जाएं. यहां पर आपको आपके सेव किए हुए स्टिकर्स दिखेंगे. आप जिस भी स्टिकर्स को भेजना चाहते हैं बस उप टैप कर दें. आपका स्टिकर सेंड हो जाएगा.
इस तरह आप पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स अपनी प्यारी बहन या भाई को भेज सकते हैं. खुद के चेहरे का का बना पर्सनलाइज्ड स्टिकर देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी.
ये भी पढ़ें- "25 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा".. Instagram Reel देख लाखों लोगों के साथ हो गया स्कैम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं