विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन बवाल, चले धारदार हथियार

राजस्थान निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बीजेपी में सिंबल को लेकर भारी गफलत रही. पार्टी से नाराज नेता बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतर गए. वहीं, सीकर के फतेहपुर में नामांकन के बाद दो गुटों में धारदार हथियारों से खूनी संघर्ष हुआ.

राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन बवाल, चले धारदार हथियार
राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन बवाल

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन प्रदेशभर से अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं. कहीं प्रत्याशियों के नामों को लेकर कंफ्यूजन दिखाई दी तो कहीं पर टिकट न मिलने पर पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी. सीकर जिले में तो नामांकन के दौरान खूनी संघर्ष की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसके अलावा भरतपुर में भाजपा महिला प्रत्याशी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई. वहीं, कुछ ऐसे भी रहे, जो देरी से पहुंचने पर नामांकन दाखिल नहीं कर सके. 

नामांकन का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 

दरअसल, नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया था. एक आध जगहों को छोड़कर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम के ऐलान नहीं किए. यह एक रणनीति के तहत किया गया. अधिकतर जगहों पर कांग्रेस और बीजेपी ने सीधे सिंबल पहुंचाए. बाकी ही जगहों पर भाजपा-कांग्रेस ने लिस्ट जारी की.

नामांकन दाखिल करने पहुंचे कई उम्मीदवारों में कंफ्यूजन की स्थिति रही. जैसे जयपुर नगर निगम के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नाम तो घोषित कर दिए.

जयपुर के एक वार्ड में टिकट को लेकर गफलत की स्थिति रही. जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 76 पर बीजेपी से दो दावेदार आमने-सामने आ गए. पार्टी ने पहले पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था. जबकि मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को अधिकृत सिंबल दे दिया. सिंबल मिलने के बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया. 

विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय हुआ था, बाद में प्रत्याशी बदल दिया गया. सराफ के मुताबिक, प्रत्याशी बदलने से पहले ही कुलदीप मिश्रा को सिंबल दिया जा चुका था. ऐसे में वार्ड नंबर 76 के टिकट को लेकर बीजेपी में असमंजस की स्थिति बनी रही. वहीं, जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया. उनकी जगह पूर्व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से टिकट दिया गया. जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को जयपुर में वार्ड नंबर 87 से टिकट मिला है. 

2 रवि 2 दावेदार में उलझा सिंबल

जयपुर के के वार्ड नंबर 101 में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर सोमवार को नामांकन केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ. पार्टी की सूची में रविशंकर शर्मा का नाम होने के बावजूद सिंबल नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति बनी रही. नामांकन केंद्र पर एक ही नाम के दो रविशंकर शर्मा पहुंच गए, जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी दावेदारी और आवेदन को लेकर असमंजस में रहे. 

नामांकन का समय खत्म होने में करीब 30 मिनट बाकी रहने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. काफी देर के बाद रविशंकर शर्मा पुत्र छगनलाल शर्मा को टिकट मिलने की बात सामने आई, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला फिर गरमा गया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां पहुंचे पार्टी के व्यक्ति ने अपनी मर्जी से गलत व्यक्ति को सिंबल दे दिया. इसे लेकर नामांकन केंद्र पर हंगामा शुरू हो गया, जो दोपहर 3 बजे तक चलता रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

हालात बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता बुलाना पड़ा. फिलहाल दोनों रविशंकर शर्मा नामांकन केंद्र के बाहर खड़े हैं और पीठासीन अधिकारी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर सिंबल किसे दिया जाएगा. एक रविशंकर शर्मा ने कहा कि हम दोनों भाई है. एक ही पार्टी के कार्यकर्ता है. भाजपा के सिपाही है. कोई मतभेद नहीं है, सिंबल मुझे मिला है. मैंने जमा करवा दिया है. वहीं, दूसरे रविशंकर ने अब आरोप लगाया है कि सिंबल गलत आदमी को दे दिया और उन्होंने गलत जानकारी उसमें डालकर जमा करवा दिया

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय भरा नामांकन

वहीं, नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी की लिस्ट आने से इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिले. भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चे के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रहे हेमंत पबड़ी ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया. पबड़ी ने वार्ड 96 से नामांकन दाखिल करने के साथ ही सिविल लाइन विधायक पर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि विधायक को उसके किए की सजा भुगतनी होगी.

इसके अलावा सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान फतेहपुर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. जानकारी के अनुसार, प्रत्याशी नामांकन फॉर्म भरने के बाद जैसे ही बाहर निकले, इसी दौरान अचानक दो गुट आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही बार कैंपस में घात लगाकर बैठे हुए थे. हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार भी बताए जा रहे हैं. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. 

यह भी पढे़ं-

'मुर्गा बना दो, पर ना वोट देंगे, ना लड़ेंगे', सचिन पायलट के गढ़ में निकाय चुनाव का बहिष्कार

निकाय चुनाव के बीच ASP को नियम तोड़ SP बनाने का आरोप, बेनीवाल की पार्टी RLP पहुंची हाई कोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nagar Nikay Chunav, Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026, Rajasthan Nikay Election 2026, Rajasthan Nagar Palika Chunav, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com