विज्ञापन

सिर्फ चैटिंग-कॉलिंग नहीं.. WhatsApp ये AI फीचर्स बदल देंगे पूरा एक्सपीरियंस, आज ही करें ट्राई

WhatsApp में Meta AI का फीचर्स यूजर्स को मिलता है. इससे ये केवल इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नहीं रह जाता है. इसकी मदद से आप कई काम कर सकते हैं.

सिर्फ चैटिंग-कॉलिंग नहीं.. WhatsApp ये AI फीचर्स बदल देंगे पूरा एक्सपीरियंस, आज ही करें ट्राई

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग या कॉलिंग ऐप तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनी ने इसमें Meta AI को ऐड किया है. इसकी वजह से कंपनी को कई एआई फीचर्स इस चैटिंग ऐप में ही मिल जाते हैं. इन फीचर्स की मदद से यूजर्स इमेज बना सकते हैं, आइडिया तैयार कर सकते हैं और कई काम कर सकते हैं, यहां पर आपको ऐसे ही कुछ AI फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप WhatsApp पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

टेक्स्ट से बनाएं इमेज

ChatGPT और Gemini की तरह वॉट्सऐप में मिलने वाला Meta AI भी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज बना सकता है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से आइडिया लिखकर इमेज तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा Meta AI की मदद से कस्टम स्टिकर और प्रोफाइल पिक्चर भी बनाई जा सकती है. अच्छी बात है कि आप इन्हें सीधे WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

चैट में भी काम आएगा Meta AI

आपको बता दें कि Meta AI का इस्तेमाल पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में किया जा सकता है. इसके लिए चैट में Meta AI को टैग करके उससे सवाल पूछा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपको दिल्ली में बढ़िया साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की जानकारी लेना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप किसी नए टॉपिक को समझने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको लंबी WhatsApp चैट को पढ़ने में मुश्किल हो रही है तो Meta AI उसकी समरी भी तैयार कर सकता है.

फोटो से भी मिलेगी जानकारी

Meta AI का इस्तेमाल सिर्फ नई इमेज बनाने के लिए ही नहीं किसी जगह की फोटो अपलोड करके उसके बारे में जानकारी भी ली जा सकती है.
Meta AI फोटो में मौजूद जगह को पहचानने और उससे जुड़ी जानकारी देने में मदद कर सकता है. इसके अलावा टेक्स्ट कमांड की मदद से फोटो एडिट भी की जा सकती है. इसकी मदद से किसी फोटो से अनवांटेड ऑब्जेक्ट को हटाने जैसे काम भी किए जा सकते हैं.

पर्सनल तरीके से करें Meta AI का इस्तेमाल

कंपनी का दावा है कि WhatsApp में Meta AI के लिए प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके जरिए AI रिक्वेस्ट को बिना कंपनी के सर्वर पर सेव किए प्रोसेस किया जाता है. Meta के मुताबिक, इन चैट्स कोई यूजर पढ़ नहीं सकता है. आसान भाषा में समझना हो तो इसको आप वेब-ब्राउजर के Incognito Mode जैसा समझ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

WhatsApp Web और Mac पर भी उपलब्ध

Meta AI का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल ऐप तक लिमिटेड नहीं है. इसे WhatsApp Web और macOS ऐप पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके लिए आप अपने WhatsApp अकाउंट से लॉगिन करके ऊपर दिए गए सर्च बार में Meta AI को सर्च करें. फिर उसके साथ चैट शुरू कर सकते हैं.

चैट की सिक्योरिटी को लेकर WhatsApp का दावा

WhatsApp का कहना है कि उसकी End-to-End Encryption सिक्योरिटी नॉर्मल प्राइवेट चैट और फाइलों को सेफ रखती है. कंपनी के मुताबिक, प्राइवेट चैट और फाइलों के कंटेंट को दूसरे लोग नहीं पढ़ सकते हैं. हालांकि, Meta AI के साथ बातचीत करते समय कौन-सी जानकारी शेयर की जा रही है, इसे लेकर यूजर्स को सावधान रहना चाहिए. खासकर अपनी सेंसेटिव पर्सनल जानकारी को किसी भी AI के साथ शेयर न करें.

WhatsApp पर AI ट्राई करने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस ऐप को ओपन करना है. इसके बाद Meta AI सर्च करना है. Meta AI ओपन होने के बाद आप चैटिंग शुरू कर सकते हैं. चैट खत्म होने के बाद आप नई चैटिंग उसी विंडो में दोबारा जा कर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिन हो सकता है Apple का बड़ा इवेंट, iPhone 18 सीरीज हो सकती है लॉन्च, डिटेल्स लीक!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp Meta, WhatsApp, Meta, Meta AI, WhatsApp Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com