विज्ञापन

किसे मिलेगा शहरों में किराए पर सब्सिडी वाला सस्ता मकान, जानें पात्रता और सुविधाएं

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जो काम की तलाश में शहर आते हैं लेकिन किराया नहीं देने के कारण पक्का मकान में नहीं रह पाते हैं. ऐसे लोगों को इस योजना के तहत सस्ते किराए पर घर देने का प्लान बनाया जा रहा है.

किसे मिलेगा शहरों में किराए पर सब्सिडी वाला सस्ता मकान, जानें पात्रता और सुविधाएं

Pradhan Mantri Awas Yojana: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहरों में किफायती किराया आवास योजना को लेकर सरकार बड़ा काम कर रही है. सरकारी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो काम की तलाश में शहर आते हैं, लेकिन किराए की रकम नहीं होने पर अच्छे मकान में नहीं रह पाते हैं. ऐसे लोगों को इस योजना के तहत सस्ते किराए पर घर देने का प्लान बनाया जा रहा है. यह योजना शहर में कामगार मजदूरों के लिए है जो दैनिक वेतन पर काम करते हैं.

शहरों में सब्सिडी वाला सस्ता किराये का मकान वाली योजना के तहत काम की तलाश में शहर आए मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और कामकाजी महिलाओं को कम किराए पर आधुनिक पक्का मकान दिलाया जाएगा.

किसे मिलेगा सस्ता किराए वाला मकान

सरकार की योजना के तहत सस्ता किराए वाला मकान उन्हें मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर और कम इनकम वाले परिवार के हैं. जो रोजगार की तलाश में दूसरे शहर आए हैं. कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूरी करने वाले, स्ट्रीट वेंडर्स, ऑटो रिक्शा ड्राइवर, छोटा व्यवसाय करने वाली महिलाएं और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को सस्ता किराए वाला मकान मुहैया कराया जाएगा. 

सस्ते किराए वाले मकान मिलने की शर्तें

इस योजना में मजदूर और आर्थिक कमजोर वर्ग के अलावा भी शर्तें रखी गई है. इस योजना में वह लोग आवेदन कर सकेंगे जिनके नाम पर कोई भी पक्का मकान नहीं है. इसके साथ ही आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा उन आवेदकों को फायदा मिलेगा जो पिछले 20 सालों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का फायदा न उठाया हो. इसका मतलब है अगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने गांव में पक्का मकान बनाया है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होंगे.

सस्ता किराए के मकान में क्या मिलेगी सुविधा

सस्ते किराए के मकान में काफी आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी. मकान में 24 घंटे पानी की व्यवस्था, सीवेज और ड्रेनजे सिस्टम होगी. वहीं आवास क्षेत्र में पक्की सड़के, स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहैया कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः पुराने मकान को बना रहे हैं PG तो जानें क्या-क्या है जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urban Housing Scheme, Utility News, Pradhan Mantri Aawas Yojana, Urban Housing Scheme India, Rental Houses In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com