विज्ञापन

पुराने मकान को बना रहे हैं PG तो जानें क्या-क्या है जरूरी

पुराने घर को PG में बदलते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसमें स्ट्रक्चरल ऑडिट, स्पेस ऑप्टिमाइजेशन, कानूनी और सरकारी नियम और सुरक्षा का खास ध्यान रखना होगा.

पुराने मकान को बना रहे हैं PG तो जानें क्या-क्या है जरूरी
पुराने मकान को पीजी बनाने का नियम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आप पुराने मकान को पेइंग गेस्ट यानी उसे PG में बदल रहे हैं तो इसके लिए आपके पास कई चुनौतियां होगी. नए निर्माण की तुलना में पुराने ढांचे को बिना नुकसान पहुंचाए उसे आधुनिक और व्यावसायिक रूप से सुरक्षित बनाने बेहद महत्वपूर्ण है. पुराने घर को PG में बदलते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसमें स्ट्रक्चरल ऑडिट, स्पेश ऑप्टिमाइजेशन, कानूनी और सरकारी नियम और सुरक्षा का खास ध्यान रखना होगा.

स्ट्रक्चरल ऑडिट और मरम्मत

आपको सबसे पहले पुराने मकान की जांच किसी सिविल इंजीनियर से करवानी चाहिए, जिससे उसकी मजबूती का पता लग जाए. पुराने मकान पर नई बनावट से बाथरूम और पानी की टंकी से अतिरिक्त वजन बढ़ता है तो यह जानना जरूरी है कि ढांचा मजबूत और सुरक्षित है या नहीं. पुरानी बिल्डिंग में PG बनाने के लिए काफी चीजों की मरम्मत भी करानी होगी जैसे बिजली की वायरिंग, पुरानी पाइपलाइन, एसी, गीजर लगवाने के लिए बदलाव करना होगा.

स्पेश ऑप्टिमाइजेशन

पुराने घर में आमतौर पर कॉमन बाथरूम होता है. लेकिन पीजी में आपको अतिरिक्त बाथरूम बनवाने होंगे. घर में बड़े हॉल या कमरे हैं तो उनका पार्टिशन करना होगा. कमरों में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा के लिए पर्याप्त खिड़कियां और रोशनदान बनवाना होगा. 

कानूनी और सरकारी नियम

रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी को कमर्शियल या व्यावसायिक गतिविधि में बदलने के लिए स्थानीय नगर निगम से अनुमति या NOC  लेनी पड़ सकती है. कई राज्यों और शहरों के स्थानीय प्रशासन (जैसे नगर निगम या पुलिस विभाग) में पीजी संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन या ऑपरेटिंग लाइसेंस अनिवार्य होता है. कई क्षेत्रों में पीजी को व्यावसायिक गतिविधि माना जाता है, इसलिए बिजली और पानी के कनेक्शन के नियम और शुल्क सामान्य से अलग हो सकते हैं. घरेलू बिजली कनेक्शन पर पीजी चलाने से जुर्माना हो सकता है.

सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी

पीजी बनवाने के लिए सुरक्षा का व्यापक ध्यान रखना होगा. मुख्य द्वार पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड या केयरटेकर की व्यवस्था और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है. किरायेदारों के दोपहिया या चारपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की जगह होना आवश्यक है. आग से बचाव के लिए पर्याप्त रास्ते, अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन निकास की योजना रखें.

यह भी पढ़ेंः शहरों में मिलेगा सब्सिडी वाला किराए का सस्ता घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे फ्लैट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PG, Paying Guest, Paying Guest Hostel Building Fire, Utility News, PG Building Collapse Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com