विज्ञापन

20 जून को कब जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त? नहीं आए तो क्या करें और कैसे चेक करें अपना स्टेटस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 20 जून को 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. हालांकि, किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को पहले ही अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए, कहीं कोई कमी तो न रह जाए.

20 जून को कब जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त? नहीं आए तो क्या करें और कैसे चेक करें अपना स्टेटस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
file photo

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त कल यानी 20 जून को जारी की जाएगी. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये सीधे DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजे जाएंगे. हालांकि, किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को पहले ही अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन या फिर ईकेवाईसी नहीं हुई तो आपके पैसे अटक सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं किसान योजना की किस्त से जुड़ी अन्य जानकारी और स्टेटस कैसे चेक करें.

20 जून को कब जारी होगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 20 जून को 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम दोपहर बाद 3.45 बजे शुरू होगा. इसका मतलब हुआ कि 20 जून शनिवार को करीब शाम 4 बजे तक किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा.

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर, आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं. होमपेज पर 'Know Your Status' या 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें. अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें. इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपकी किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी.

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर, किसी किसान के बैंक में 20 जून को पैसा नहीं आता है, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें.

e-KYC पूरा करें- योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें.

लैंड सीडिंग- आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें.

आधार और बैंक खाता लिंक- आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए. इसके साथ ही, आपका खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें:- PM रोजगार योजना के पैसे अभी तक नहीं आए? जानिए कहां, कैसे चेक करें अपडेट और शिकायत 

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisan Samman Nidhi Yojana, Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiaries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com