विज्ञापन

PM रोजगार योजना के पैसे अभी तक नहीं आए? जानिए कहां, कैसे चेक करें अपडेट और शिकायत

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है. अगर, आपके खाते में अभी तक योजना के पैसे नहीं आए हैं तो जानिए अपना स्टेटस कैसे चेक करें. 

PM रोजगार योजना के पैसे अभी तक नहीं आए? जानिए कहां, कैसे चेक करें अपडेट और शिकायत
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana) के तहत आज युवाओं को 2400 करोड़ रुपये की सौगात दी. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) केंद्र सरकार की एक प्रमुख प्रोत्साहन योजना है, जिसका लक्ष्य अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करना है. इसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक दो किस्तों में सहायता और कंपनियों को प्रति कर्मचारी हर महीने 3,000 रुपये तक का बोनस दिया जाता है.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है. पीएम मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से ये राशि युवाओं के खाते में ट्रांसफर की है. पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दो किस्तों में देती है, जो सीधे आपके बैंक खाते में जमा किया जाता है. अगर आपको अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला, तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पैसे कैसे चेक करें या फिर इसकी शिकायत कहां करें.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को अलग से आवेदन या रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती है. राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है. पैसे का स्टेटस चेक ये काम करें.

EPFO Member Portal- आप EPFO Members Portal पर UAN और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपना पासबुक और प्रोफाइल देख सकते हैं.

UMANG App- उमंग मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपना UAN जनरेट करें और अपना पीएफ बैलेंस चेक करें.
बैंक अकाउंट- अपना वह बैंक खाता चेक करें जो आपके आधार से लिंक और DBT-enabled हो.

कहां शिकायत करें?

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है या आपको कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो सुनिश्चित करें कि आपकी कंपनी ने EPFO पर सही समय पर और सही जानकारी के साथ ECR (Electronic Challan-cum-Return) भरा है या नहीं. इसके अलावा अधिक जानकारी और दिशानिर्देशों के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल पर विजिट करें.

यह भी पढ़ें:- PM विकसित भारत रोजगार योजना का पैसा जारी, लाखों युवाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 2400 करोड़ रुपये

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm-vbry Scheme, PM-VBRY, PM Viksit Bharat Rozgar Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com