हर महीने बिजली-पानी से लेकर कई यूटिलिटी बिल के पेमेंट करने होते हैं. इसके लिए लोगों को अलग-अलग ऐप के जरिए पेमेंट करने पड़ेत हैं. ऐसे लोगों के लिए WhatsApp नया फीचर ला रहा है, जिससे यह सारे काम आसान हो जाएंगे. इंस्टेंट मैसेजिंग साइट WhatsApp ने भारत में बिल पेमेंट की सर्विस को शुरू किया है. जहां यूजर्स सीधे एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे यूटिलिटी बिल एक ही जगह देख पाएंगे और मैनेज कर पाएंगे. इसके साथ इसका पेमेंट भी कर पाएंगे.
कंपनी ने इस बारे में बताया है कि यह सर्विस भारत में ग्राहकों के पास धीरे-धीरे पहुंचाई जा रही है. आने वाले कुछ समय में इसे Android और iOS दोनों WhatsApp यूजर्स तक पहुंच जाएगा. यानी सभी यूजर्स को यह फीचर एक ही बार नहीं मिलने वाला है.
30 अलग-अलग कैटगरी में बिलर्स
WhatsApp का नया फीचर BBPS नेटवर्क पर आधारित है. इसके जरिए यूजर्स करीब 22722 बिलर्स तक पहुंच सकेंगे. ये यूजर्स 30 अलग-अलग कैटगरी में मौजूद है. इनमें बिजली, पानी, गैस के बिल, इश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल, FasTag रिचार्ज, लोन की EMI जैसे भुगतान शामिल हैं. यानी महीने वाली पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के पेमेंट एक ही जगह पर मिलेंगे.
वॉट्सऐप द्वारा बिल पेमेंट की सुविधा शुरू करने से भारतीय बाजार में WhatsApp की मौजूदा ट्रांजेक्शन और पब्लिक यूटिलिटी सर्विस का दायरा बढ़ जाएगा. इन सर्विस में मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो ट्रांजिट टिकटिंग और ऑटोमेटेड चैटबॉट के जरिए दी जाने वाली सरकारी नागरिक सर्विस शामिल हैं.
कैसे करें बिल का भुगतान
- सबसे पहले WhatsApp खोलना है और ऊपर नेविगेशन बार में ₹ का आइकन का चयन करना है.
- अब आपको उचित बिल कैटेगरी और प्रोवाइडर का चयन करना है.
- जरूरी कंज्यूमर या अकाउंट आइडेंटिफायर दर्ज करना है और कन्फर्म करना है.
- अब आपको ऑटो-फैच बिल की जानकारी और बकाया रकम को वेरिफाई करना है.
- उसके बाद आपको अपनी पसंद का पेमेंट तरीका जैसे कि UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का चयन करना है.
- फिर ऑथराइज करना है और ट्रांजेक्शन पूरा करना है.
यह भी पढ़ेंः 39 साल पुराने नियम से पेंशनर्स को हो रहा नुकसान, जानें कम्यूटेड पेंशन का नियम और कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं