विज्ञापन

इन Android फोन पर WhatsApp बंद! यूजर्स के पास अब बस ये रास्ता

WhatsApp ने 8 सितंबर से Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले पुराने स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है. अब ऐप इस्तेमाल करने के लिए Android 6.0 Marshmallow या उससे नया OS जरूरी होगा.

इन Android फोन पर WhatsApp बंद! यूजर्स के पास अब बस ये रास्ता
WhatsApp

WhatsApp ने कई यूजर्स को झटका दिया है. WhatsApp ने कई Android डिवाइसेज पर काम करना बंद कर दिया है. WhatsApp ने अप्रैल में ही घोषणा कर दी थी कि 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 Lollipop या Android 5.1 Lollipop को सपोर्ट नहीं दिया जाएगा. WhatsApp चलाने के लिए अब नया मिनिमम रिक्वायरमेंट Android 6.0 Marshmallow हो गया है.

Android 5.0 से अपग्रेड नहीं होने वाले डिवाइस पर असर

WhatsApp ने उन डिवाइसेज पर काम करना बंद कर दिया है जो Android 5.0 या 5.1 से आगे अपग्रेड नहीं हो सकते हैं. इनमें से ज्यादातर डिवाइस काफी पुराने हैं और उन्हें उनके मैन्युफैक्चरर्स से कभी कोई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिला है.  WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका उन क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां अभी भी पुराने डिवाइसेज का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है.

इन क्षेत्रों में कुछ यूजर्स अभी भी Android 5 पर चलने वाले डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके लिए कोई सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं है. ऐसे यूजर्स को WhatsApp चलाने के लिए नए डिवाइस पर स्विच करना होगा. यानी अब उनके लिए लेटेस्ट फोन लेना जरूरी हो गया है.

लेना होगा नया फोन

यूजर्स को WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा या किसी नए डिवाइस पर स्विच करना होगा. Android 5.0 या 5.1 पर मौजूद यूजर्स तब तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकते जब तक वे अपने Android डिवाइस को सपोर्टेड वर्जन में अपग्रेड नहीं कर लेते हैं.

अब मिनिमम रिक्वायरमेंट Android 6.0 Marshmallow है. ये नियम WhatsApp Messenger व WhatsApp Business दोनों पर लागू होता है. अगर सिस्टम अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें ऐसे नए डिवाइस पर स्विच करना होगा जो Android 6.0 या उसके बाद के वर्जन पर चलता हो.

नए फीचर्स को WhatsApp में सपोर्ट करने के किए Android वर्जन का भी कम्पैटिबल होना जरूरी होता है. रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के साथ सभी फीचर्स को कम्पैटिबल नहीं बना सकता है. Android 5.0 और 5.1 के लिए सपोर्ट खत्म करके, WhatsApp आखिरकार ऐसे नए फीचर्स बना सकता है जिन्हें पुराने हार्डवेयर पर लागू करना संभव नहीं था.

अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपका डिवाइस कौन-से एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है तो आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा. इसके बाद अबाउट फोन में जाकर आप फोन का एंड्रॉयड वर्जन चेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- "AI हम सबको मार सकता है!", Anthropic छोड़ने वाले वैज्ञानिक का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp, WhatsApp Ban, Meta, Android
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com