कुछ लोग 40 की उम्र तक नौकरी छोड़ दूसरे कामों में लग जाते हैं. हालांकि उनके लिए सबसे परेशानी होती है कि PF अकाउंट में जमा पैसे का क्या होगा. अगर आप 58 साल तक नौकरी करते हैं तो नौकरी छोड़ते ही आप PF का पैसा निकाल सकते हैं. वहीं 40 की उम्र में नौकर अगर छोड़ रहे हैं तो ऐसा नहीं है कि आपके PF अकाउंट में जमा पैसे पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है. अगर आप उस वक्त PF अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं तो आपको भारी नुकसान होता है.
PF अकाउंट पर मिलता है ब्याज
EPFO ने बताया है कि अगर आपका PF अकाउंट है और उसमें पैसे जमा हैं तो उस पर 58 साल तक ब्याज दिया जाता है. यह ब्याज कंपाउंड इंटरेस्ट के रूप में मिलता है. जिससे यह पैसा आपका दोगुनी तेजी से बढ़ता है. आप चाहें नौकरी छोड़ दें और PF में योगदान नहीं भी देते हैं तो भी आपके PF के पैसे पर ब्याज मिलता रहता है. PF अकाउंट 58 साल की उम्र तक चलता रहता है. जबकि इसके बाद ही अकाउंट बंद होने से जुड़े नियम लागू होते हैं.
40 की उम्र नौकरी छोड़ने के बाद 58 साल में कितना ब्याज
अगर आपके PF अकाउंट में 40 की उम्र तक 10 लाख रुपये जमा हो गए हैं तो इस पर 10 लाख रुपये पर 58 साल तक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहेगा. इसका मतलब है 10 लाख पर मिलने वाले ब्याज को जोड़कर उसपर ब्याज दिया जाता है. यह प्रक्रिया 58 साल की उम्र होने तक जारी रहता है. PF पर 8.25 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाता है. ऐसे में आपके अकाउंट में जो 10 लाख रुपये होंगे तो इस पर 18 साल तक ब्याज मिलता रहेगा, और इस पर कंपाउंड इंटरेस्ट पर मिलने वाला ब्याज करीब 35 लाख रुपये होगा. यानी आपको 45 लाख रुपये तक मिल सकते हैं.
हालांकि आपके PF अकाउंट में किसी तरह का योगदान बंद हो जाता है तो आपका अकाउंट सक्रिय नहीं होता है. ऐसे में आपको EDLI बीमा कवर नहीं मिलता है.
यह भी पढ़ेंः EPF अकाउंट होने के बाद भी कब नहीं मिलता है EDLI बीमा योजना का लाभ, नौकरी करने वाले जान लें जरूरी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं