दिल्ली-एनसीआर में CNG गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई है. IGL ने CNG के दाम में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अगर आपकी गाड़ी CNG वाली है तो इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की नई सूचना आपके लिए बेहद जरूरी है. अगर आपकी गाड़ी के CNG सिलेंडर की सुरक्षा जांच नहीं हुई है तो अब गाड़ियों में CNG नहीं भरी जाएगी. जिन गाड़ियों की जांच पूरी है उन्हें ही CNG गैस दिया जाएगा. IGL की ओर से सूचना बोर्ड पर यह जानकारी दी गई है.
IGL की सूचना में कहा गया है कि अगर हाइड्रो टेस्ट और कंप्लायंस प्लेट एक्सपायर हो गया है तो CNG नहीं भरी जाएगी. ऐसे में आपको CNG भरवाने से पहले हाइट्रो टेस्ट और कंप्लायंस प्लेट एक्सपायर की जांच करनी चाहिए.
क्या है हाइड्रो टेस्ट?
गाड़ी में CNG के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की हाइड्रो टेस्ट करवाना आवश्यक होता है. हाइड्रो टेस्ट में CNG सिलेंडर, पाइप और टैंक जैसे प्रेशर वाले मशीनों की मजबूती और गैस लीक की जांच की जाती है. इससे आपके CNG सिलेंडर की सुरक्षा की पूरी जांच होती है. अगर आपके गाड़ी का हाइड्रो टेस्ट एक्सपायर हो गया है तो गाड़ी में CNG नहीं भरी जाएगी. बता दें CNG सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट 3 साल में करवाना जरूरी होता है.
क्या है कंप्लायंस प्लेट?
कंप्लायंस प्लेट का इस्तेमाल CNG गाड़ियों में की जाती है. इससे पता चलता है कि आपकी गाड़ी का CNG Kit और सिलेंडर सुरक्षा नियमों के अनुसार है या नहीं. इसमें गाड़ियों की जरूरी डिटेल भी लिखी होती है. जिसमें हाइड्रो टेस्ट से जुड़ी जानकारी, CNG किट कब लगाई गई थी, जो सिलेंडर लगाया गया वही सिलेंडर नंबर है या नहीं. यानी आप CNG भरवाने जा रहे हैं तो आपके पास बिना एक्सपायर वाला कंप्लायंस प्लेट होना चाहिए.
यह भी पढ़ेंः
LPG के नए कनेक्शन की बुकिंग कब से होगी शुरू? सरकार ने बताई क्या है स्थिति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं