विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, Noida में PNG कनेक्शन का सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ, जानें कब तक है यह ऑफर

IGL की PNG गैस कनेक्शन के लिए लगने वाले 6000 रुपये की डिपॉजिट पर छूट का ऐलान किया है. इस पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, Noida में PNG कनेक्शन का सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ, जानें कब तक है यह ऑफर
PNG कनेक्शन पर छूट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

PNG Connection Offer: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकारी कर्मचारी और अर्द्धसैनिक बलों के जवान के परिवारों को PNG कनेक्शन लेना आसान हो गया है. गौतमबुद्ध नगर में सरकारी और डिफेंस क़लोनियों में नए PNG कनेक्शन को लेकर बड़ी छूट दी जा रही है. दरअसल IGL की PNG गैस कनेक्शन के लिए लगने वाले 6000 रुपये की डिपॉजिट पर छूट का ऐलान किया है. इस पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, IGL ने योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, ऑफिसों और अर्द्धसैनिक बलों की कॉलोनियों और कर्मचारी क्वाटर को शामिल किया गया है. डिपॉजिट पर छूट 17 सितंबर तक लागू होगा.

विभागों से ली जाएगी फ्लैटों की जानकारी

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मैधा रूपम ने विभागों और संगठनों से क्वाटर की पहचान करने को कहा गया है, जहां PNG विकसित करने की जरूरत है. उनसे सभी फ्लैटों की पूरी जानकारियां मांगी गई है. जिला प्रशासन के मुताबिक यह योजना उन कॉलोनियों पर लागू होगी जहां PNG इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और विकास जरूरी है.

बता दें, LPG गैस का कनेक्शन मार्च से बैन किया गया है. वहीं LPG पर निर्भरता को कम करने के लिए लगातार सरकार PNG के विस्तार पर ज्यादा ध्यान दे रही है. अलग-अलग राज्यों में PNG विस्तार को लेकर जानकारियां मांगी जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 

LPG के नए कनेक्शन की बुकिंग कब से होगी शुरू? सरकार ने बताई क्या है स्थिति

LPG गैस के लिए e-KYC का नई डेडलाइन क्या है? तय समय पर नहीं करवाने से क्या सच में कट जाएगा कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNG Connection, Png Connection News, IGL Png Connection Offer, PNG Connection Process, Png Connection Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com