दिल्ली सरकार ने 9वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक अहम पहल शुरू की है. ‘विद्या वाहिनी' योजना के तहत इस साल करीब 1.40 लाख छात्राओं को स्टाइलिश साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि स्कूल की दूरी छात्राओं की पढ़ाई में बाधा न सके. इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 200 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं. सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 3,200 से अधिक छात्राओं को साइकिलें दी जा चुकी हैं. आइए यहां जानते हैं कि ‘विद्या वाहिनी' योजना कैसे और किसी मिलेगी?
कैसे मिलेगी विद्या वाहिनी योजना के तहत साइकिल?
बता दें कि विद्या वाहिनी योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अलग से कोई आवेदन या फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती. इस योजना का लाभ पाने वालों का चयन शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूलों के माध्यम से तय मानकों के आधार पर स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से किया जाता है.
दिल्ली सरकार की 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत कक्षा 9 की 3,000+ छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) July 31, 2026
आने वाले समय में 1.40 लाख छात्राओं को Free Cycles उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि स्कूल तक उनकी पहुंच आसान हो, समय बचे और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दिया जा सके।
'विद्या वाहिनी' सिर्फ… pic.twitter.com/oECtEer4U9
विद्या वाहिनी योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा?
छात्रा जिस सरकारी स्कूल में पढ़ती है, वहीं से उसे योजना की जानकारी और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है. स्कूल प्रशासन की ओर से मांगे जाने पर छात्रा को अपना पहचान पत्र, कक्षा 9 में प्रवेश का प्रमाण, फीस रसीद और पते से संबंधित दस्तावेज जमा करने होते हैं. डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई होने के बाद पात्र छात्राओं को योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराई जाती है.
ये भी पढ़ें - मिडिल क्लास के लिए सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस लाएगी सरकार? क्या आयुष्मान भारत योजना में भी होगा बदलाव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं