Valentine Week Scam Alert: वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही लोग गिफ्ट, सरप्राइज और ट्रिप की प्लानिंग में जुट जाते हैं. 14 फरवरी को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी खूब किया जाता जाता है. लेकिन इसी मौके का फायदा साइबर ठग भी उठाते हैं. इसलिए इस समय थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं किस तरह वैलेंटाइन वीक का फायदा उठकर आपके साथ ठगी की कोशिश हो सकती है और कैसे आप खुद को इस नुकसान से बचा सकते हैं.
रोमांस स्कैम से सावधान
वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा रोमांस स्कैम के मामले सामने आते हैं. आसान भाषा में समझें तो ठग नकली प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करते हैं. शुरुआत में सामान्य बातचीत होती है, फिर धीरे-धीरे इमोशनल मैसेज और 'आई लव यू' जैसे शब्दों से भरोसा जीता जाता है. जब सामने वाला व्यक्ति भरोसा करने लगता है, तब अचानक पैसों की मांग की जाती है. कभी मेडिकल इमरजेंसी, कभी नौकरी की समस्या या मिलने आने का बहाना बनाया जाता है. पैसा भेजते ही प्रोफाइल गायब हो जाती है.
फ्री गिफ्ट और डिलीवरी का जालकई लोगों को इस दौरान मैसेज या कॉल आता है कि उनके नाम से कोई सरप्राइज गिफ्ट या फूलों की डिलीवरी आई है. इसके लिए एक लिंक पर क्लिक करने या OTP बताने को कहा जाता है. जैसे ही आप ऐसा करते हैं, ठग आपके बैंक या डिजिटल वॉलेट तक पहुंच बना सकते हैं. ऐसे में बिना पुष्टि किए ऐसे मैसेज पर भरोसा बिल्कुल न करें.
गिवअवे और ऑफर स्कैमसोशल मीडिया पर फ्री डिनर, हॉलिडे पैकेज या महंगे गिफ्ट जीतने के पोस्ट वायरल होते हैं. इन पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरने और छोटी सी फीस जमा करने को कहा जाता है. असल में ये फर्जी लिंक होते हैं, जिनसे आपका पैसा और निजी जानकारी दोनों चोरी हो सकते हैं.
फर्जी शॉपिंग वेबसाइटइन सब से अलग वैलेंटाइन डे पर भारी डिस्काउंट दिखाने वाली नई वेबसाइट्स भी सामने आती हैं. ये देखने में असली लगती हैं, लेकिन असल में नकली होती हैं. जैसे ही आप अपनी कार्ड डिटेल या पर्सनल जानकारी डालते हैं, ठगी हो सकती है.
कैसे रहें सुरक्षित?- खुद को ठगी से बचाने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.
- बहुत सस्ते ऑफर या फ्री गिफ्ट के लालच से बचें.
- साथ ही नई वेबसाइट से खरीदारी से पहले उसकी जांच जरूर करें.
इस तरह आप प्यार के हफ्ते में खुद को ठगी से बचा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं