- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुई घटनाओं में इस्तेमाल हुई गाली-गलौज पर चिंता व्यक्त की है
- उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर देना जरूरी है
- प्रधानमंत्री ने इन बच्चों को गुमराह बताया और उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत पर जोर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं. जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं. किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया. मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं. ना जाने कितना भद्दा स्वरुप था.
'गलतियों से सुधरने का अवसर'
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है. यही तो बचपना है. इसलिए, मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भलीभांति समझ सकता हूं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'ये बच्चे गुमराह हैं'
PM ने आगे कहा, 'समय है इन बच्चों को गले लगाकर के राह दिखाने का. ये गुमराह बच्चे हैं, उनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे. मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे. क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है.'
उन्होंने कहा, कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है. लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं. क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है. बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है. गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमको करना है.
वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, 'मैं इन बच्चों को कहता हूं, बच्चों आओ, हम देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें. कुछ नया सीखें. गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें. देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है. आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है. मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूं.'
यह भी पढ़ें: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, बख्शा नहीं जाएगा... पीएम मोदी ने एंटी पेपर लीक बिल पर जारी किया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं