अगर आप अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UP Housing Board) आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है. परिषद ने प्रदेश के कई शहरों में 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए हैं. खास बात यह है कि यह आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है. साथ ही, निर्धारित समय में पूरा भुगतान करने वाले खरीदारों को विशेष छूट भी दी जाएगी.
किन शहरों में उपलब्ध हैं फ्लैट?
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने सात बड़े शहर लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में अपने विभिन्न आवासीय प्रोजेक्ट्स के फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा, परिषद की ओर से 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यानी छोटे परिवार से लेकर बड़े परिवार तक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घर चुन सकते हैं.
- लखनऊ- अवध विहार योजना, वृंदावन योजना, राजाजीपुरम
- सहारनपुर- शाकुंभरी विहार योजना
- आगरा- सिकंदरा योजना
- मुरादाबाद- मंझोला योजना संख्या- 4 भाग-2
- कानपुर- अंबेडकरपुरम योजना, संख्या 3 कल्याणपुर
- गाजियाबाद- सिद्धार्थ विहार, मंडोला विहार
- मेरठ- जागृति विहार योजना

Photo Credit: आधिकारिक वेबसाइट
जल्दी भुगतान करने पर मिलेगा डिस्काउंट
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने अपने एडवरटाइजमेंट में मेंशन किया हुआ है कि फ्लैट खरीदने वालों को समय पर भुगतान करने पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा. परिषद के अनुसार, छूट उस दिन से की जाएगी जिस दिन पूरा पैसा जमा हो जाएगा.
- 45 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 6 प्रतिशत की छूट मिलेगी.
- 60 दिनों के भीतर भुगतान पूरा करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.
- 90 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 4 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा.
RERA पंजीकृत हैं परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने बताया है कि सभी परियोजनाएं RERA में पंजीकृत और स्वीकृत हैं. ऐसे में खरीदारों को पारदर्शिता और सुरक्षा का भरोसा मिलेगा. परिषद का दावा है कि परियोजनाओं में भूकंपरोधी और अग्निरोधी निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
बुकिंग और जानकारी कहां मिलेगी?
फ्लैट बुक करने के इच्छुक लोग दो तरीके से योजना का लाभ ले सकते हैं. परिषद ने अपने एडवरटाइजमेंट में QR कोर्ड दे रखा है. आवेदन करने वाले लोग QR कोर्ड को स्कैन करके वेबसाइट पर सीधे जाकर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा, परिषद ने एडवरटाइजमेंट में आधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in/ मेंशन कर रखी है. आप सीधे वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. साथ ही, परिषद के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5333 और 0522-2236803 भी दिया हुआ है उस पर भी संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल से कोलकाता जाना हुआ आसान, शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, रूट समेत जरूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर हो सकता है AI बायोमेट्रिक स्कैम, जानिए सेफ रहने का तरीका और जरूरी बातें
यह भी पढ़ें: दिल्ली टैलेंट हंट में भाग लें और जीतें लाखों का इनाम, फ्री रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं