दिल्ली में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका मिलने जा रहा है. दिल्ली सरकार 'दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान' के जरिए युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने की पहल की है. इसका उद्देश्य शहर के उभरते हुनर को एक मंच देना और उन्हें पहचान दिलाना है. इसमें 16 से 35 वर्ष के युवाओं को मौका मिलेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से फ्री है.
दिल्ली टैलेंट हंट की विशेष बातें
योजना का नाम- हौसलों की उड़ान / सपनों की उड़ान (Delhi Talent Hunt 2026)
पात्रता- दिल्ली के निवासी, आयु 16 से 35 वर्ष
कैटेगिरी- गायन, नृत्य, कविता, शिल्प कला, विजुअल या डिजिटल आर्ट, थिएटर, अभिनय
पुरस्कार- विजेताओं को लाखों रुपये यानी प्रथम 2.5 लाख तक मिलेगा
आवेदन शुल्क- बिल्कुल फ्री
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए "दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान" की शुरुआत की जा रही है. इस पहल के जरिए युवाओं को सिंगिंग, डांस, थिएटर, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स जैसी सात प्रमुख श्रेणियों में अपनी कला को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा है. इस मंच पर विजेता प्रतिभागियों को लाखों के नकद इनाम दिए जाएंगे, इससे युवाओं के करियर और उनकी कलात्मक उड़ान के लिए आगे के रास्ते भी खुलेंगे. अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए "दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान" की शुरुआत की जा रही है।
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) June 5, 2026
इस पहल के जरिए हम युवाओं को सिंगिंग, डांस, थिएटर, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स जैसी सात प्रमुख श्रेणियों में अपनी कला को निखारने का सुनहरा अवसर दे रहे हैं
इस मंच पर विजेता… pic.twitter.com/lz9r0lIjk3
दिल्ली टैलेंट हंट के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.delhitalenthunt.com पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन- 'Register Now' पर क्लिक करें.
जानकारी भरें- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और टैलेंट श्रेणी चुनें.
वीडियो अपलोड करें- अपना ऑडिशन वीडियो अपलोड करें.
सबमिट- फॉर्म सबमिट करें.
कैसे होगा सिलेक्शन चयन
- जोनल लेवल- विधानसभा स्तर पर ऑडिशन होंगे.
- मूल्यांकन- 75% विशेषज्ञ जूरी और 25% पब्लिक वोटिंग
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में हरियाली बढ़ाने के लिए नई पहल, 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन, जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं