Traffic Challan Pay Process: आजकल के समय में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अपने आप ही चालान जनरेट हो जाता है और चालान भरने के लिए ट्रैफिक ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब आपके वाहन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण चालान जारी हो गया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकार ने चालान भरने के लिए ऑनलाइन सिस्टम बना दिया है, जिससे पल भर में घर बैठे ही चालान भरा जा सकता है और आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको बताते हैं ई-चालान क्या है और स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस क्या है?
यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25,000 का इनाम, जानिए कब और कैसे करें आवेदन
ई-चालान क्या है?
ई-चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक जुर्माना है. जब कोई वाहन चालक सिग्नल तोड़ता है, ओवरस्पीड करता है या अन्य नियमों को तोड़ता है, तो चालान दो तरीकों से बन सकता है. पहला सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से और दूसरा मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बनाया जाता है.
ऑनलाइन कैसे भरें ट्रैफिक चालान
ई-चालान का भुगतान करने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाएं. इसके बाद Check Online Services कर क्लिक करें. यह आपको उस पेज पर ले जाएगा, जहां आप अपने वाहन से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं और इसके बाद आपको वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से किसी एक का चुनाव करके इससे जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी. आपके चालान से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी. इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपको कितने रुपये का जुर्माना देना है.
ऑनलाइन पेमेंटपेमेंट करने के लिए Pay Now पर क्लिक करें, इसके बाद आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट होते ही एक डिजिटल रसीद जनरेट होगी. इस रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होता है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर प्रमाण के तौर पर दिखाया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं