सड़क पर गाड़ी चला रहे हर शख्स के मन में ये घबराहट होती है कि पता नहीं कब चालान कट जाए! क्योंकि ज़रा सी असावधानी से फाइन लग जाता है और हमें हफ्तों बाद इसका पता चलता है. इसके बाद चालान को भरने में भी उतना ही झंझट, लेकिन एक ऐसी वेबसाइट है जो आपकी इस परेशानी को छूमंतर कर सकती है. इसका नाम है ChallanPay. यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लोगों को ट्रैफिक चालान चेक करने और उनका भुगतान करने में मदद करता है.

कैसे काम करता है ChallanPay.in?
यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग राज्य पुलिस या सरकारी ई-चालान डेटाबेस से जानकारी लेकर यूज़र को उनके वाहन पर बकाया चालान की जानकारी दिखाता है. आपको बस अपनी गाड़ी का नंबर, मोबाइल नंबर या चालान नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद सिस्टम आपके वाहन से जुड़े पेंडिंग चालान की लिस्ट दिखा देता है.

चालान कैसे चेक और पे करें?
ChallanPay.in पर जाने के बाद सबसे पहले आप गाड़ी नंबर या चालान नंबर डालें. इसके बाद OTP वेरिफिकेशन हो सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जानकारी सही व्यक्ति ही देख रहा है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर आपके सभी अनपेड चालान दिखाई देते हैं.
अब आप जिस चालान का भुगतान करना चाहते हैं, उसे चुनकर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे विकल्प मिल सकते हैं. भुगतान सफल होने पर आपको रसीद या ट्रांजैक्शन कन्फर्मेशन मिल जाता है.
इस तरीके से चालान भरने से समय और मेहनत दोनों बचते हैं. क्योंकि इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में भुगतान कर सकते हैं. इससे लेट फीस या पेनल्टी बढ़ने से भी बचाव होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं