विज्ञापन

CM विजय की 2 बड़े ऐलान, 3.16 लाख डेयरी किसानों को फायदा, हेल्थ इंश्योरेंस पर भी गुड न्यूज

Tamilnadu CM Thalapathy Vija : तमिलनाडु सरकार की ओर से डेयरी किसानों और राज्य में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत मिलने वाले वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर और किसानों से खरीदने जाने वाले दूध के रेटों में बढ़ोतरी की है. यहां जानते हैं पूरी खबर-

CM विजय की 2 बड़े ऐलान, 3.16 लाख डेयरी किसानों को फायदा, हेल्थ इंश्योरेंस पर भी गुड न्यूज
Tamilnadu CM Thalapathy Vijay : CM विजय ने किया 2 बड़े ऐलान

Thalapathy Vijay New Announcement : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार 19 अगस्त को राज्य में रहने वाले लोग और डेयरी किसानों के लिए दो अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने मुख्यमंत्री व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत मिलने वाले वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का ऐलान किया. इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी आविन की ओर से किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के मूल्य में भी वृद्धि की गई है. यहां जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से-

3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दूध के रेट

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा करते हुए बताया कि अब आविन डेयरी किसानों से 38 रुपये के बजाय 41 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदेगी. नई दर में सरकार की ओर से दी जाने वाली 3 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि भी शामिल है. उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय चुनौतियों के बावजूद किसानों की आय बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है.

3.16 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को मिलेगा लाभ

सरकार का कहना है कि इस निर्णय से राज्य के 3.16 लाख से अधिक डेयरी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. दूध की खरीद रेट में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर हर महीने लगभग 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में दूध उत्पादकों के हित में खरीद मूल्य बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.

पांच गुना बढ़ा हेल्थ इंश्योरेंस कवर 

CM विजय ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाले वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार हैं, न कि सिर्फ एक सुविधा.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार आय, सामाजिक स्थिति या भौगोलिक क्षेत्र की परवाह किए बिना सभी लोगों को बेहतर ट्रीटमेंट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कमिटेड है. उन्होंने बताया कि हेल्थ एरिया को और मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार कई नई योजनाएं और सुधारात्मक कदम भी शुरू करने जा रही है.

ये भी पढ़ें -  कर्नाटक में तीन तमिल मूल के लोगों की हत्या, CM विजय हुए आगबबूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Milk Product, Cm Vijay, Vijay Thalapathi, Vijay Thalapathi Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com