विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, बनारस से स्पेशल ट्रेन, देखें List

रक्षाबंधन पर रेलवे ने दिल्ली से कानपुर, गाजियाबाद से अलीगढ़, प्रयागराज से बनारस, झांसी से खुर्दा जैसे कई स्पेशल ट्रेन शुरू किये हैं.

रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, बनारस से स्पेशल ट्रेन, देखें List
रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे ने दिल्ली से कानपुर, गाजियाबाद से अलीगढ़, प्रयागराज से बनारस, झांसी से खुर्दा जैसे कई स्पेशल ट्रेन शुरू किये हैं. इनमें कुछ ट्रेन 25 अगस्त से शुरू हो गई है. कुछ ट्रेन 27 अगस्त से शुरू होने वाली है जो 31 अगस्त तक चलायी जाएगी. रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे की ओर से लिस्ट जारी की गई है. जिसमें स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी दी गई है. 

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए रेलवे ने लिखा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों की संख्या बढ़ा दी है और उनके चलने की अवधि भी बढ़ा दी है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पहले रेलवे के आधिकारिक स्रोतों से ट्रेन का शेड्यूल, स्टॉप और अन्य जानकारी देख लें.

रक्षाबंधन पर कौन-कौन सी चलेगी ट्रेन

  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती- 02275/02276- सूबेदारगंज से 25,28 और 30 अगस्त को संचालित होगी और शकूरबस्ती से 26,29 और 31 अगस्त से संचालित होगी. कुल 3 फेरे लेगी.
  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती- 04147/04148- सूबेदारगंज से 26 अगस्त को और शकूरबस्ती 27 अगस्त को संचालतित होगी. कुल 1 फेरे लेगी.
  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती- 04163/04164- सूबेदारगंज से 27 अगस्त को और शकूरबस्ती से 28 अगस्त को संचालित होगी. कुल 1 फेरे लेगी.
  • वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन- 01901/01902- झांसी से 27, 28 अगस्त को और निजामुद्दीन से 27, 28 अगस्त को संचालित होगी. कुल 2 फेरे लेगी
  • वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन- 01903/01904- झांसी से 26, 30 अगस्त को और निजामुद्दीन से 27, 31 अगस्त को संचालित होगी. कुल 5 फेरे लेगी.
  • खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन- 01913/01914- खजुराहो से 26, 28, 30 अगस्त को और निजामुद्दीन से 27, 29, 31 अगस्त को संचालित होगी. कुल 3 फेरे लेगी.
  • गाजियाबाद-अलीगढ़- 04412/0411- गाजियाबाद से 27, 28 अगस्त को और अलीगढ़ से 27,  28 अगस्त को संचालित होगी. कुल 2 फेरे लेगी.
  • नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल- 02456/02455- नई दिल्ली से 28, 29, 31 अगस्त और 2, 4 सितंबर को और कानपुर से 28, 29, 31 अगस्त और 2, 4 सितंबर को संचालित होगी कुल 5 फेरे लेगी.
  • आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल- 02458/02457- आनंद विहार से 30 अगस्त और 1, 3 सितंबर को और कानपुर से  30 अगस्त और 1, 3 सितंबर को संचालित होगी. कुल 3 फेरे लेगी.
  • हजरत निजामुद्दीन-मथुरा- 04410/04409- निजामुद्दीन से 27 और 28 अगस्त को और मथुरा से भी 27 और 28 अगस्त को संचालित होगी. कुल 2 फेरे लेगी.
  • झांसी-खुर्जा- 01929/01930- यह ट्रेन 4 सितंबर से 27 नवंबर तक और खुर्जा से 6 सितंबर से 29 नवंबर तक संचालित की जाएगी. यह कुल 13 फेरे लेगी.
  • प्रयागराज-बनारस- 0915/0916- प्रयागराज से 29 अगस्त तक और बनारस से 29 अगस्त तक संचालति होगी. यह कुल 32 फेरे लेगी.
  • सूबेदारगंज-औड़िहार- 01917/01918- सूबेदारगंज से 29 अगस्त तक और औड़िहार से 30 अगस्त तक संचालित होगी. यह कुल 32 फेरे लेगी.

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन की सुविधा, 27-28 अगस्त को लगाएगी 47 एक्सट्रा ट्रिप्स 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan Special, Special Train For Raksha Bandhan, Train Schedule, North Central Railway, Train Announcement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com