हरियाणा के अंबाला छावनी से ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है. रेलवे ने अंबाला छावनी होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया है. कई गाड़ियों के लिए यह बदलाव सोमवार से प्रभावी हो गया. वहीं कई गाड़ियों के प्लेटफार्म में बदलाव अगले कुछ दिनों में किया जाएगा. इस बात की जानकारी उत्तर रेलवे ने एक ट्विट के जरिए दी. उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 10 गाड़ियों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है.
रेलवे ने इन गाड़ियों के बदले प्लेटफार्म
उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर जंक्शन-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस नौ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर एक की जगह प्लेटफार्म नंबर तीन पर आएगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर जंक्शन- पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस नौ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म नंबर तीन पर आएगी. ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर जंक्शन-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस नौ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर एक की जगह प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी.

Photo Credit: AI Generated Image
ट्रेन नंबर 14649 जयनगर -अमृतसर जंक्शन सरयू यमुना एक्सप्रेस आठ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म नंबर चार पर आएगी. ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस आठ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म नंबर चार से जाएगी.इसी तरह से ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस सात सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म नंबर चार पर आएगी.
ये भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच फिर चले ट्रेन, इस पर कल होगी ढाका में बात; कई नये प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में
ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अब नौ सिंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी. ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस नौ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर एक की जगह प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी. इसी तरह से ट्रेन ने 22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस नौ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह प्लेटफार्म तीन पर आएगी. वहीं ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आठ सितंबर से प्लेटफार्म नंबर दो की जगह चार पर आएगी.
For the convenience of passengers, Railways have decided to change the platform numbers of various trains at Ambala Cantt. Jn. Railway Station, as per the revised platform details and effective dates mentioned below. pic.twitter.com/2uKlf9CUo9
— Northern Railway (@RailwayNorthern) September 7, 2026
यहां से ले सकते हैं विस्तृत जानकारी
रेलवे ने कहा है कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली जिन ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है, उन ट्रेनों के स्टॉपेज और समय के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या पूछताछ की जा सकती है. इन ट्रेनों की जानकारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी ली जा सकती है.
ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं