विज्ञापन

रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन की सुविधा, 27-28 अगस्त को लगाएगी 47 एक्सट्रा ट्रिप्स

नमो भारत ट्रेन के एक्सट्रा ट्रिप्स की वजह से लोगों को 27 और 28 जून को हर 8 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी. नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलाई जाती है.

रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन की सुविधा, 27-28 अगस्त को लगाएगी 47 एक्सट्रा ट्रिप्स
नमो भारत ट्रेन रक्षाबंधन पर ज्यादा फेरे लगाएगी
IANS

रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है, ऐसे में NCRTC ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat) के एक्स्ट्रा ट्रिप्स चलाई जाएगी. NCRTC ने कहा है कि 27 और 28 अगस्त को नमो भारत ट्रेन की 47 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी. इससे बढ़ते भीड़ को आसानी से संभाला जा सकेगा. 

8 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन

नमो भारत ट्रेन के एक्सट्रा ट्रिप्स की वजह से लोगों को 27 और 28 जून को हर 8 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी. नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलाई जाती है. जल्दी ट्रेन मिलने से लोगों को यात्रा करना आसान होगा और ट्रेन का इंतजार भी ज्यादा देर तक नहीं करना होगा. 

बता दें नमो भारत ट्रेन दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर समान्य दिनों में हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर मिलती है. जबकि एक दिन में करीब 100 ट्रिप्स लगाती है. लेकिन 27-28 अगस्त को यह 147 ट्रिप्स होगी. जिससे 8 मिनट में ट्रेन यात्रियों को उपलब्ध होगी. 

सड़क जाम से भी मिलेगी राहत

नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ने से लोग ज्यादा से ज्यादा ट्रेन से सफर कर पाएंगे. ऐसे में सड़क पर जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी. जल्दी ट्रेन मिलने से लोगों को सीट की उपलब्धता भी रहेगी. इससे सफर और भी सुविधाजनक होगी. 

NCRTC ने यह भी कहा है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन की फ्रीक्वेंसी और बढ़ाई जा सकती है. इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ तक के लाखों यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः

रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाई को कैसे भेजें राखी और मिठाई? जानें बेस्ट ऐप्स की पूरी डिटेल

रक्षाबंधन पर यूपी की बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जानें महिलाओं के साथ और कौन कर सकेंगे बसों में फ्री सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat, Namo Bharat Train, Namo Bharat And Meerut Metro, Namo Bharat Corridor, Raksha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com