विज्ञापन

SBI क्रेडिट कार्ड इस तारीख फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा चार्ज; जानें नया नियम

अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नए चार्जेस की घोषणा की है, जो आगामी 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी हो जाएंगे. 

SBI क्रेडिट कार्ड इस तारीख फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा चार्ज; जानें नया नियम
NDTV
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर एक दिसंबर 2026 से ट्रांसपोर्ट और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर नए शुल्क लागू होंगे.
  • ट्रांसपोर्टेशन में एक ट्रांजैक्शन 30,000 रुपये से अधिक होने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा.
  • ट्रांसपोर्टेशन शुल्क नेटवर्क पार्टनर के मर्चेंट कैटेगरी कोड 4111, 4784 और 4131 पर लागू होगा.
नई दिल्ली:

SBI Credit Card New Rules: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है. दरअसल, एसबीआई कार्ड्स ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करते हुए एक दिसंबर 2026 से नए शुल्क लागू करने की घोषणा की है. इसके तहत अब तय सीमा से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट और फ्यूल ट्रांजेक्शन करने पर एक प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा. नए बदलावों के तहत मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल खर्चों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि किस प्रकार के लेनदेन पर यह चार्ज वसूला जाएगा.

ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन पर 1 प्रतिशथ अतिरिक्त शुल्क

अक्सर लोग कैब बुकिंग, टोल टैक्स या दूसरे परिवहन सेवाओं के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं. अब एसबीआई कार्ड ने इस पर नया नियम लागू करने जा रही है. अगर आप अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए किसी भी एक सिंगल ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन में 30,000 से ज्यादा का भुगतान करते हैं, तो कुल ट्रांजेक्शन अमाउंट पर एक प्रितशत का शुल्क अतिरिक्त रूप से लगाया जाएगा. नेटवर्क पार्टनर की ओर से यह नियम विशिष्ट मर्चेंट कैटेगरी कोड जैसे 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा.

यह भी पढ़ें- शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनों का भी रेलवे पास बनेगा, सस्ते में होगा सफर, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा

फ्यूल ट्रांजेक्शन पर नया नियम और चार्ज

पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन भरवाने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को अब थोड़ा सतर्क रहना होगा. दरअसल, अगर आपके एक बिलिंग साइकिल के दौरान सभी फ्यूल ट्रांजैक्शन की कुल राशि 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाती है, तो पूरे फ्यूल स्पेंड पर 1 प्रतिशत का चार्ज लगाया जाएगा. याद रखें, यह चार्ज कुल फ्यूल खर्च पर लागू होगा. यह नियम मर्चेंट कैटेगरी कोड 5172, 5541, 5542 और 5983 के अंतर्गत आने वाले फ्यूल स्पेंड पर लागू होगा.

यह भी पढ़ें- साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट के लिए टिकटों की बुकिंग हुई शुरू,  जयपुर, अजमेर, भरतपुर, आगरा और गोविंदपुरी समेत होंगे 22 स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI Card, Credit Card, Banking News, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com