Joint life insurance for couples: शादी का मतलब सिर्फ साथ रहना नहीं, बल्कि एक-दूसरे के भविष्य को महफूज बनाना भी होता है. आज के इस भागदौड़ भरे दौर में महंगाई से निपटना और भविष्य के लिए पूंजी जुटाना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है. आपकी इसी जरूरत को समझते हुए, एलआईसी ने दो नए 'न्यू जीवन साथी' प्लान बाजार में उतारे हैं. एक 'सिंगल प्रीमियम' वाला और दूसरा 'लिमिटेड प्रीमियम' वाला. ये प्लान उन कपल्स के लिए है, जो अलग-अलग पॉलिसी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते. इसमें एक ही पॉलिसी में पति और पत्नी दोनों को न केवल सुरक्षा मिलती है, बल्कि बाजार के उतार-चढ़ाव का भी कोई डर नहीं है. आखिर क्या है इन प्लान्स की खासियत और कैसे ये आपके आने वाले कल को संवार सकते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
क्यों खास हैं ये नए प्लान? (LIC New Jeevan Sathi Plan)
ये दोनों प्लान 'नॉन-लिंक्ड' हैं, जिसका सीधा मतलब है कि आपके पैसे शेयर बाजार के झटकों से बिल्कुल सुरक्षित हैं. इसमें बोनस का टेंशन नहीं है, बल्कि आपको पहले से तय 'गारंटीड एडिशंस' का फायदा मिलता है, यानी कि आपको पता होगा कि मैच्योरिटी पर हाथ में कितनी रकम आने वाली है, जो प्लानिंग के लिहाज से बेहद शानदार है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सिंगल VS लिमिटेड प्रीमियम का खेल (LIC New Jeevan Sathi Single Premium)
अगर आप बार-बार प्रीमियम भरने के झमेले से बचना चाहते हैं, तो 'सिंगल प्रीमियम' वाला विकल्प आपके लिए बेस्ट है. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि एक तय समय तक ही भुगतान करें, तो 'लिमिटेड प्रीमियम' वाला ऑप्शन चुन सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि प्रीमियम भरने के दौरान अगर किसी एक साथी के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो आगे के सारे प्रीमियम माफ हो जाते हैं और पॉलिसी बंद नहीं होती.
एलआईसी की ये नई पेशकश वाकई कपल्स के लिए एक 'स्मार्ट इन्वेस्टमेंट' है. अगर आप अपने और अपने जीवनसाथी के लिए एक सुरक्षित भविष्य की तलाश में हैं, तो इन योजनाओं पर गौर जरूर करें. अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी एलआईसी शाखा में जाकर बात करना समझदारी भरा कदम होगा.
ये भी पढ़ें:-खुशखबरी: HP के बाद Bharat gas ने भी ग्राहकों के लिए शुरू की ये पुरानी सर्विस, अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं