रेलवे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. उत्तरी रेलवे ने खुद इसकी जानकारी दी है.
उत्तरी रेलवे ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट किया है. जारी सूचना के अनुसार, कई स्पेशल ट्रेनों की समय-सीमा अब पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है. इन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों तक बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा होगी और वेटिंग की समस्या भी कुछ हद तक कम हो सकेगी.
इन ट्रेनों का बढ़ा समय
सबसे प्रमुख ट्रेनों में रांची–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877/02878) शामिल है, जिसकी सेवा जुलाई के अंत तक जारी रहेगी. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन यानी शनिवार और रविवार चलाई जाती है. इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पटना (09119/09120) स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ाई गई है, जिससे मुंबई से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इसी तरह अयोध्या–शुक्र बस्ती (09523/09524) और इंदौर–हजरत निजामुद्दीन (09309/09310) स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी आगे बढ़ाई गई है. साथ ही भावनगर टर्मिनस–शुक्र बस्ती (09257/09258) ट्रेन भी अब पहले की तुलना में अधिक दिनों तक चलाई जाएगी.
- 02877 – रांची जंक्शन - आनंद विहार टर्मिनल
- 02878 – आनंद विहार टर्मिनल - रांची जंक्शन
- 09119 – प्रतापनगर - लालकुआं जंक्शन
- 09120 – लालकुआं जंक्शन - प्रतापनगर
- 09523 – ओखा - श्री गुरु बस्ती
- 09524 – श्री गुरु बस्ती - ओखा
- 09309 – इंदौर जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन
- 09310 – हजरत निजामुद्दीन - इंदौर जंक्शन
- 09257 – भावनगर टर्मिनस - श्री गुरु बस्ती
- 09258 – श्री गुरु बस्ती - भावनगर टर्मिनस
महत्वपूर्ण जानकारी
— Northern Railway (@RailwayNorthern) June 25, 2026
ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में बढ़ोतरी
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलवे द्वारा निम्नलिखित ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि को निम्नानुसार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है :- pic.twitter.com/ZyZfhnKSR7
रेलवे ने अपनी पोस्ट में बताया कि इन ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सप्ताह में 4 से 9 फेरे तक होगी यानी यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. सभी ट्रेनों का संचालन पहले घोषित तारीखों से आगे बढ़ाकर जुलाई और अगस्त तक कर दिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, दिन और उपलब्धता जरूर जांच लें. इसके लिए यात्री रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- घर बैठे पिकअप और डिलीवरी, रियल-टाइम लाइव ट्रैकिंग, रेलवे से भेजे गए पार्सल ऐसे कर सकेंगे ट्रैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं