विज्ञापन

अब पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बेटी की शादी, पंजाब सरकार दे रही 51 हजार का तोहफा, जानें कैसे करें अप्लाई

आशीर्वाद योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. पात्र परिवार शादी से पहले या शादी के 30 दिन के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. जानिए योजना की डिटेल्स-

अब पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बेटी की शादी, पंजाब सरकार दे रही 51 हजार का तोहफा, जानें कैसे करें अप्लाई
अब पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बेटी की शादी

Girl Child Marriage Scheme: बेटी की शादी हर माता-पिता के लिए खुशी का मौका होता है, लेकिन जब घर की आर्थिक हालत कमजोर हो तो यही खुशी चिंता में बदल जाती है. शादी का खर्च, रस्में, मेहमान सब कुछ पैसों पर आकर टिक जाता है. इसी परेशानी को समझते हुए पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना शुरू की है, ताकि किसी भी परिवार की बेटी की शादी सिर्फ पैसों की वजह से न रुके. इस योजना के तहत सरकार बेटी की शादी के लिए सीधे 51,000 रुपये की मदद देती है. आइए जानते हैं क्या है योजना और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

सरकारी काम अटका है? CPGRAMS पोर्टल पर कर दें ऑनलाइन शिकायत, सीधे सरकार तक पहुंचेगी बात, जानें प्रोसेस

पंजाब आशीर्वाद योजना क्या है? 

पंजाब आशीर्वाद योजना एक सरकारी सहायता योजना है, जिसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना है. इस योजना से सरकार यह मैसेज देना चाहती है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि समाज की ताकत हैं. सरकार यह रकम सीधे लाभार्थी के खाते में देती है, ताकि पैसे का सही इस्तेमाल हो सके.

किन परिवारों को मिलता है योजना का फायदा?
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • पिछड़ा वर्ग (BC)
  • अन्य पिछड़ी जातियां
  • ईसाई समुदाय की लड़कियां
  • किसी भी जाति की आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लड़कियां
  • किसी भी जाति की विधवा महिला की बेटी
  • अनुसूचित जाति की विधवा या तलाकशुदा महिला अगर दोबारा शादी करती है, तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलता है.
योजना की जरूरी शर्तें क्या हैं?
  • लड़की की उम्र शादी की तारीख पर कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
  • परिवार की कुल सालाना इनकम 32,790 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • माता-पिता या अभिभावक का पंजाब का स्थायी निवासी होना जरूरी ह.
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों की शादी पर ही इस योजना का लाभ मिलता है.
  • तीसरी बेटी के लिए इस योजना के तहत पैसा नहीं दिया जाता है.
कब और कैसे करें आवेदन?

इस योजना की एक अच्छी बात यह है कि आवेदन का समय काफी फ्लैक्सिबल रखा गया है. आप शादी की तय तारीख से पहले भी आवेदन कर सकते हैं. अगर पहले आवेदन नहीं कर पाए, तो शादी के 30 दिनों के अंदर भी फॉर्म जमा किया जा सकता है. 30 दिन से ज्यादा देर होने पर आवेदन में दिक्कत आ सकती है. 

घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://ashirwad.punjab.gov.in/ashirwad/ पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Applicant Registration' पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आवेदन पूरा होने के बाद आपकी जानकारी की जांच की जाएगी.
  • सब कुछ सही होने पर 51,000 रुपये की राशि खाते में भेज दी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com